फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'मुझे टीम का बिखर जाना पसंद नहीं', जीत के बाद भी कोहली ने आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों को क्यों दी चेतावनी?

Thu, 16 Apr 2026 03:21 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने टीम के प्रोफेशनल और आक्रामक प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन साथ ही मिडिल ऑर्डर कोलैप्स पर चिंता भी जताई। उन्होंने साफ कहा कि टीम को ऐसे हालात से बचना होगा। रजत पाटीदार और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन निरंतरता बनाए रखना ही आगे की सफलता की कुंजी होगी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद भी विराट कोहली पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में उन्होंने टीम की तारीफ की, लेकिन साथ ही कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया।
विज्ञापन

'अच्छी जीत, लेकिन बिखरना नहीं चाहिए'
ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा, 'दोस्तों, हमारे लिए एक और अच्छी जीत रही। मैं ज्यादा लंबा नहीं बोलूंगा। मुझे लगता है कि हमने बहुत प्रोफेशनल तरीके से खेला। हमने शुरुआत से ही मुकाबले को विपक्ष से दूर ले जाने की कोशिश की। सॉल्टी के आउट होने के बाद हमारा इरादा काउंटर-अटैक करने का था और उन्हें मैच में वापसी का मौका नहीं देना था, और हम ऐसा करने में सफल रहे।'

आक्रामक बल्लेबाजी बना टीम की पहचान
कोहली ने इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी रणनीति पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि RCB इस बार रक्षात्मक खेल की बजाय आक्रामक क्रिकेट पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी तक मोमेंटम का ट्रांसफर बहुत शानदार तरीके से हो रहा है। जब रजत बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेले। दबाव के छोटे-छोटे पलों में हमने सही शॉट चुने और विपक्ष पर दबाव बनाए रखा।' यह रणनीति ही आरसीबी को लगातार मैचों में बढ़त दिला रही है।

रजत पाटीदार की अहम भूमिका
टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मैच में अहम भूमिका निभाई। उनकी सकारात्मक बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि आरसीबी मैच में कभी पीछे न जाए। कोहली ने उनकी पारी की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने सही समय पर सही फैसले लिए, जिससे विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं मिला।

मिडिल ऑर्डर पर उठाए सवाल
हालांकि जीत आसान रही, लेकिन कोहली ने मिडिल ऑर्डर के छोटे से कोलैप्स पर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि टीम को ऐसे क्षणों से बचना होगा। कोहली ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर और बल्लेबाजी समूह के तौर पर, मैं चाहता था कि हम दो या तीन विकेट पर ही मैच खत्म करें। मुझे कोलैप्स देखना पसंद नहीं है, लेकिन बहुत बढ़िया खेल दिखाया।'
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिला मौका
कोहली ने रोमारियो शेफर्ड की भी तारीफ की, जिन्होंने मैच खत्म किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब सिर्फ क्रुणाल पांड्या को मौका मिलना बाकी है। उन्होंने कहा, 'अच्छा लगा कि शेप्पी को बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने मैच खत्म किया। अब सिर्फ केपी बचा है, ताकि सभी को गेम टाइम मिल सके।' कोहली का संदेश साफ था कि टीम सही दिशा में है, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। अगर आरसीबी को ट्रॉफी जीतनी है, तो उन्हें छोटी-छोटी गलतियों से बचना होगा और अपनी लय बरकरार रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें