फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: हारकर भी एक पायदान ऊपर चढ़ी CSK टीम! कैसे हुआ फायदा; SRH-DC की जीत के बाद अंक तालिका का मौजूदा हाल

Sun, 19 Apr 2026 09:05 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसके को एसआरएच के खिलाफ हार जरूर मिली, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ। यह दिखाता है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में सिर्फ जीत-हार ही नहीं, बल्कि रन रेट भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
अंक तालिका का मौजूदा हाल शनिवार के डबल हेडर के बाद - फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में एक बेहद दिलचस्प और दुर्लभ घटना देखने को मिली, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हार के बावजूद पॉइंट्स टेबल में फायदा हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में सीएसके को 10 रन से हार झेलनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद टीम एक स्थान ऊपर चढ़ गई। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 184/8 तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन


नेट रन रेट ने बदली किस्मत
मैच से पहले सीएसके आठवें स्थान पर थी, उनके चार अंक और -0.846 का नेट रन रेट था। हार के बावजूद टीम का नेट रन रेट सुधरकर -0.780 हो गया। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का नेट रन रेट -0.804 हो गया, जो सीएसके से खराब है। यही वजह रही कि समान अंक (4) होने के बावजूद सीएसके सातवें स्थान पर पहुंच गई। टी20 क्रिकेट में नेट रन रेट का महत्व इस मैच ने एक बार फिर साबित कर दिया।

गेंदबाजों का जलवा
सनराइजर्स की जीत के हीरो रहे श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा, जिन्होंने शानदार यॉर्कर डालते हुए चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उनका साथ दिया युवा लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर शिवांग कुमार ने, जिन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक अहम विकेट चटकाया। दोनों गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में सीएसके की रन गति पर पूरी तरह लगाम लगा दी।

मैच का टर्निंग पॉइंट
सीएसके को आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 84 रन चाहिए थे, जो आज के टी20 दौर में आसान माना जाता है। लेकिन मिडिल ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। आखिरी ओवर में सीएसके को 18 रन चाहिए थे, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ सात रन दिए और खतरनाक बल्लेबाज जेमी ओवरटन को आउट कर मैच खत्म कर दिया। सीएसके पिछले आठ वर्षों से 190+ का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज नहीं कर पाई है। इस मैच में भी वही कहानी दोहराई गई, जहां अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। 

दिल्ली ने आरसीबी को हराया
इससे पहले शनिवार के पहले मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को हरा दिया था। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। अब आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके छह मैचों में चार जीत और दो हार हैं। वहीं, दिल्ली की टीम जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन सनराइजर्स की जीत ने उन्हें पांचवें स्थान पर धकेल दिया। दिल्ली के पांच मैचों के बाद तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
पंजाब किंग्स 5 4 0 1 9 +1.067
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 6 +0.566
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 6 +0.310
गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 6 +0.018
चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.780
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076
कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 1 1 -1.149
विज्ञापन

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
एसआरएच-सीएसके मैच के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। मैच में 39 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले क्लासेन के छह मैचों की छह पारियों में 283 रन हो गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप आ गई है। कंबोज के छह मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। एसआरएच के खिलाफ हुए मैच में भी दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने तीन विकेट लिए थे।

ऑरेंज कैप की रेस

खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट
हेनरिक क्लासेन 6 283 144.39
शुभमन गिल 4 251 154.94
विराट कोहली 6 247 157.32
रजत पाटीदार 6 230 212.96
ईशान किशन 6 213 188.50
 

पर्पल कैप की रेस

खिलाड़ी मैच विकेट
अंशुल कंबोज 6 13
प्रसिद्ध कृष्णा 5 11
भुवनेश्वर कुमार 6 10
प्रिंस यादव 5 9
रवि बिश्नोई 5 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें