फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलहट में भारी ड्रामा!: कैसे हसन महमूद की दूसरी टेस्ट हैट्रिक की उम्मीदों पर फिरा पानी? रिव्यू ने पलटा फैसला

Fri, 06 Nov 2026 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट

सार

वेस्टइंडीज ने सिलहट में खेले जा रहे टेस्ट में अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। बांग्लादेश के हसन महमूद की टेस्ट में घातक गेंदबाजी जारी है। उन्होंने छह विकेट लेकर कैरिबियाई बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया। हसन अब तक कुल 18 टेस्ट में 53 विकेट ले चुके हैं। जिनमें चार बार पारी में पांच विकेट शामिल है।
विज्ञापन
हसन महमूद - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद लगातार दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन तीसरी गेंद पर डीआरएस ने उनका सपना तोड़ दिया। महमूद ने लगातार दो गेंदों पर अमीर जांगू और रोस्टन चेज को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद जोशुआ बिशप भी उनकी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए, लेकिन रिव्यू लेने के बाद फैसला पलट गया। इस तरह महमूद अपनी दूसरी टेस्ट हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी में पांच विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
Trending Videos

हसन महमूद - फोटो : @ICC
दो गेंदों पर दो विकेट, तीसरी पर डीआरएस ने पलटा फैसला
वेस्टइंडीज की पारी के 81वें ओवर की शुरुआत में बांग्लादेश ने दूसरी नई गेंद लेने का फैसला किया। हसन महमूद राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने नई गेंद से अमीर जांगू को अपना शिकार बनाया। महमूद की गेंद बल्लेबाज की तरफ अंदर आई और जांगू उसे छोड़ने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 212 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल थे। अगली ही गेंद पर महमूद ने रोस्टन चेज को विकेट के पीछे कैच करा दिया। चेज अपना खाता भी नहीं खोल सके। लगातार दो विकेट लेने के बाद महमूद के पास टेस्ट हैट्रिक पूरी करने का सुनहरा मौका था।

हैट्रिक गेंद का सामना करने के लिए जोशुआ बिशप मैदान पर आए। महमूद की गेंद उनके पैड पर लगी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी। इसके बाद पूरी टीम महमूद के पास जश्न मनाने पहुंच गई। हालांकि, बिशप ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रीप्ले में गेंद का बल्ले से हल्का किनारा लगता दिखाई दिया, जिसके बाद मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया गया। बिशप नॉटआउट रहे और महमूद की हैट्रिक अधूरी रह गई।

तीन सप्ताह पहले अफगानिस्तान के खिलाफ रचा था इतिहास
हसन महमूद कुछ सप्ताह पहले ही टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने थे। उन्होंने अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऐसे में तीन सप्ताह के भीतर दूसरी टेस्ट हैट्रिक लेने का मौका उनके लिए बेहद खास हो सकता था। महमूद 2026 में टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है।
विज्ञापन

हसन महमूद - फोटो : Twitter
अमीर जांगू के शतक से वेस्टइंडीज ने बनाए 356 रन
मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, पहले दिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और नौवें ओवर तक उसका स्कोर तीन विकेट पर 27 रन हो गया था। वापसी कर रहे तस्कीन अहमद ने दो विकेट लेकर बांग्लादेश को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद डेब्यू कर रहे केविन विकहम और अमीर जांगू ने चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। विकहम ने 145 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 61 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भी जांगू ने अपनी पारी जारी रखी और 212 गेंदों पर 133 रन बनाए।

जस्टिन ग्रीव्स ने भी जांगू का अच्छा साथ दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 106 रन जोड़े। ग्रीव्स ने 112 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने कैच कराया। इस तरह शुरुआती झटकों से उबरकर वेस्टइंडीज ने 300 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन दूसरे दिन हसन महमूद की घातक गेंदबाजी ने मुकाबले में बांग्लादेश की वापसी करा दी। वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर खत्म हुई। पुछल्ले बल्लेबाजों में जोशुआ बिशप ने 23 रन, शमर जोसेफ ने 16 रन, जोमेल वारिकन ने नाबाद 27 रन और जेडन सील्स ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन ने छह विकेट झटके, जबकि तस्कीन और मेहदी हसन मिराज को दो-दो विकेट मिले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें