फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर, कौन बना रिप्लेसमेंट? बुमराह फिट

Thu, 10 Sep 2026 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह फिट घोषित किए गए हैं और दोनों आगामी अभियानों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम को झटका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के लिए एक बार फिर चोट ने मुश्किल खड़ी कर दी है। राणा अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स दोनों से बाहर हो गए हैं। राणा बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने के बाद वापसी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि, सात सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए उनकी मांसपेशियों में फिर से खिंचाव हो गया। इसके बाद उन्हें दोनों आगामी अभियानों से बाहर कर दिया गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह फिट घोषित कर दिए गए हैं। बीसीसीआई ने जो अपडेटेड टीम जारी की है, उसमें किसी पर भी स्टार नहीं लगा है। बुमराह से पहले बुधवार को नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने भी फिटनेस टेस्ट पास किया था और फिट घोषित किए गए थे।

हर्षित राणा - फोटो : BCCI
यश ठाकुर को मिला बड़ा मौका
 
  • हर्षित राणा की जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। ठाकुर इससे पहले भी भारतीय टीम के आसपास रहे हैं।
  • 27 वर्षीय यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले और चार विकेट हासिल किए।
  • घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। यश ने 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में 81 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.04 रही है। 
  • यश को पहली बार भारत की सीनियर टीम के साथ लगातार दो बड़े अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट में मौका मिला है। 
  • यश के आने से भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ एक और विकल्प जुड़ गया है।
  • बुमराह की फिटनेस मंजूरी भी टीम के लिए बड़ी राहत है। वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
 

 

यश ठाकुर - फोटो : ANI
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज
के लिए भारत की अपडेटेड टीम
खिलाड़ी भूमिका
श्रेयस अय्यर कप्तान
अभिषेक शर्मा बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज
संजू सैमसन विकेटकीपर
ईशान किशन विकेटकीपर
तिलक वर्मा उपकप्तान
शिवम दुबे ऑलराउंडर
नीतीश रेड्डी ऑलराउंडर
अक्षर पटेल ऑलराउंडर
वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज
रवि बिश्नोई गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज
अर्शदीप सिंह गेंदबाज
यश ठाकुर गेंदबाज

2026 एशियन गेम्स के
लिए भारत की टीम
खिलाड़ी भूमिका
श्रेयस अय्यर कप्तान
अभिषेक शर्मा बल्लेबाज
संजू सैमसन विकेटकीपर
ईशान किशन विकेटकीपर
शिवम दुबे ऑलराउंडर
तिलक वर्मा उपकप्तान
नीतीश रेड्डी ऑलराउंडर
अक्षर पटेल ऑलराउंडर
वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज
रवि बिश्नोई गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज
अर्शदीप सिंह गेंदबाज
वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज
यश ठाकुर गेंदबाज
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी
दोनों असाइनमेंट में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में होंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली में खेली जाएगी। तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें