क्या हार्दिक को लेकर सीएसके ने दिया संकेत?
सीएसके के वीडियो में 33 नंबर दिखने के बाद प्रशंसक इसे हार्दिक से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो आईपीएल 2027 से पहले चल रही ट्रेड की चर्चाओं को और दिलचस्प बनाने का तरीका भी हो सकता है। रिपोर्ट्स में सीएसके और कोलकाता नाइटराइडर्स समेत कुछ अन्य टीमों को हार्दिक में दिलचस्पी रखने वाली फ्रेंचाइजी बताया गया है।
हालांकि, सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन पहले ही ट्रेड की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फ्रेंचाइजी ने इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की है और सीजन की समीक्षा के बाद ही विकल्पों पर विचार करेगी। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी समीक्षा पूरी होने तक खिलाड़ियों के ट्रेड पर बातचीत से इनकार किया था। खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा 15 नवंबर बताई गई है।