फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गुजरात को मिलेगा नया फिनिशर?: 3.8 करोड़ के इस बल्लेबाज पर शुभमन की नजर; फिर शाहरुख-तेवतिया का क्या होगा?

Mon, 09 Nov 2026 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2027 से पहले गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात ने कुछ महीने पहले दिल्ली से संपर्क किया था। लखनऊ सुपर जाएंट्स भी आशुतोष पर नजर रख सकती है। गुजरात को निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज की तलाश है।
विज्ञापन
गिल और आशुतोष - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड विंडो में हलचल तेज है। हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में जाने की खबरों के बीच अब एक और भारतीय खिलाड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। आशुतोष ने आईपीएल करियर में 168.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने दिल्ली से किया था संपर्क
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस ने कुछ महीने पहले दिल्ली कैपिटल्स से आशुतोष शर्मा को ट्रेड करने के बारे में पूछताछ की थी। हालांकि, उस समय दिल्ली की ओर से कोई तत्काल जवाब नहीं मिला था। अब दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की अगुआई में नए सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति हुई है। ऐसे में फ्रेंचाइजी एक बार फिर आशुतोष के ट्रेड को लेकर विचार कर सकती है।

28 वर्षीय आशुतोष को दिल्ली ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब तक तीन आईपीएल सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ उनका 31 गेंद में नाबाद 66 रन का प्रदर्शन यादगार रहा था।

आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स भी दौड़ में
रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जाएंट्स भी आशुतोष को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा सकती है। आशुतोष के बदले दिल्ली को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत हो सकती है, जो तेज गेंदबाजी के विकल्प उपलब्ध करा सके। गुजरात और लखनऊ दोनों के पास इस तरह के गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। इसलिए ये दोनों टीमें संभावित ट्रेड के दावेदार मानी जा रही हैं।

आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
अशोक शर्मा को भी ट्रेड में शामिल कर सकती है गुजरात
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गुजरात टाइटंस ने एक अन्य फ्रेंचाइजी से फिनिशर के लिए संपर्क किया था। इस बातचीत में गुजरात 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्रेड का हिस्सा बनाने के लिए तैयार थी। अशोक ने आईपीएल 2026 में 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी थी। हालांकि, सीजन के दूसरे हाफ में उन्हें गुजरात की प्लेइंग इलेवन में जगह गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन

आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात को क्यों है फिनिशर की जरूरत?
गुजरात के शीर्ष तीन बल्लेबाज शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने ज्यादातर मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, जब ये बल्लेबाज नहीं चलते तो टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गुजरात अभी तो नहीं, पर अगले सीजन मेगा ऑक्शन से पहले इन दोनों को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। इस सीजन भी शाहरुख और तेवतिया को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। ऐसे में आशुतोष शर्मा टीम के लिए निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प बन सकते हैं। फिलहाल आशुतोष के ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें