फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: रनों का यह महारथी अब सिखाएगा बल्लेबाजी का गुर! गुजरात टाइटंस का बड़ा एलान, इन्हें बनाया बैटिंग कोच

Tue, 10 Mar 2026 01:58 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। 15 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले हेडन अब टीम के बल्लेबाजों को मार्गदर्शन देंगे। वह कोचिंग स्टाफ में मैथ्यू वेड की जगह लेंगे।
विज्ञापन
हेडन बने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। अपने दौर के सबसे खतरनाक ओपनरों में गिने जाने वाले हेडन अब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को आधुनिक टी20 बल्लेबाजी की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अनुभव
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के उन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने अपने समय में गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 273 मैच खेले और 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। हेडन दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रहे और कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में अहम भूमिका निभाई।

टीम की बल्लेबाजी पहचान मजबूत करने की उम्मीद
गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने इस नियुक्ति को टीम के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा, 'मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के एक महत्वपूर्ण चरण में हुई है। उच्च स्तर का उनका अनुभव और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आने वाले सीजन में हमारी बल्लेबाजी पहचान को मजबूत करने में मदद करेगी।'

हेडन ने बताया टीम का लक्ष्य
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मैथ्यू हेडन ने भी टीम के विजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'अच्छी बल्लेबाजी विरोधी टीम पर दबाव बनाती है, लेकिन महान बल्लेबाजी मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लेती है। यही मानक हम गुजरात टाइटंस के लिए तय करना चाहते हैं।'

IPL का भी है अनुभव
मैथ्यू हेडन आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उन्होंने 32 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया और अपने आक्रामक अंदाज से कई यादगार पारियां खेलीं। उनका वही आक्रामक लेकिन तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी स्टाइल आज के टी20 क्रिकेट की पावरप्ले बल्लेबाजी की नींव माना जाता है।
विज्ञापन

मैथ्यू वेड की जगह मिली जिम्मेदारी
मिली जानकारी के अनुसार हेडन टीम के कोचिंग स्टाफ में ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू वेड की जगह आए हैं। वेड 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें