फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क में ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का आगाज

Thu, 22 Sep 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम में बल्लेबाजी करते विजय
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह नौ बजे राष्ट्रगान के साथ ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का आगाज हुआ। राज्यपाल राम नाईक ने मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के इस पहले मैच में टीम इंडिया ने 445.4 ओवर में एक विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं. मुरली विजय (52) और चेतेश्वर पुजारा (59) नाबाद हैं. विजय ने 119 गेंदों में टेस्ट करियर का 13वां  पचासा बनाया है ये भारत के 500वें मैच की पहली फिफ्टी रही है. इसके कुछ ही देर बाद पुजारा ने भी फिफ्टी रन बना लिए।  लंच से पहले टीम इंडिया का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। राहुल ने 39 गेंदों में 32 रन बनाए थे।  भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल के बीच 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी रही। 
विज्ञापन

भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्घिमान साहा (विकेट कीपर), मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा व अमित मिश्रा। मुख्य कोच अनिल कुंबले, ट्रेनर बसु शंकर, बैटिंग कोच संजय बांगर, फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी होंगे।
न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, जेम्स निशाम, हेनरी निकोलस, ल्यूक रॉंची, मिचेल स्टेनर, एम सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नेल वेग्नर, बीजे वेटलिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें