भारत और इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी 2017 को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच तक स्टेडियम की बुकिंग बंद कर दी गई है। 26 दिसंबर के बाद कोई भी मैच ग्रीनपार्क में नहीं खेला जाएगा। स्टेडियम की पिच और ग्राउंड तैयार करने की कवायद होगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। पत्र में उल्लेख है कि टी-20 मैच के चलते 26 दिसंबर के बाद कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा क्योंकि इससे ग्राउंड और पिच को क्षति हो सकती है। इस मामले में डिप्टी डायरेक्टर उषालाल का कहना है कि पत्र को ध्यान में रखते हुए सभी 25 दिसंबर के बाद की बुकिंग नहीं की जाएगी। साथ ही स्टेडियम के भीतर बाहरी प्रवेश वर्जित होगा।