खेजरोलिया को खिलाने पर भी उठे सवाल
गुजरात ने इस अहम मुकाबले में कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया, जो इस सीजन का उनका सिर्फ दूसरा मैच था। फिलिप्स इस फैसले को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह फैसला कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग में उनके प्रदर्शन को देखकर लिया होगा। वह शानदार गेंदबाज हैं और पहले ओवर में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की। हालांकि दूसरे ओवर में चीजें उनके मुताबिक नहीं रहीं।' खेजरोलिया ने प्लेइंग इलेवन में अर्शद खान की जगह ली थी।
खराब फील्डिंग पर जताई निराशा
दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में गिने जाने वाले फिलिप्स ने टीम की फील्डिंग पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबलों में फील्डिंग बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा, 'अगर आप अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करें, लेकिन फील्डिंग खराब हो, तो मैच नहीं जीत सकते। आज रजत पाटीदार ने हमें इसकी बड़ी कीमत चुकाई।' आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। मैच के दौरान उनके दो कैच भी छोड़े गए, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।