फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: RCB से शर्मनाक हार के बाद बिफरे फिलिप्स, किस सवाल पर खोया आपा? कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे गिल-नेहरा

Wed, 27 May 2026 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 92 रन की करारी हार के बाद गुजरात टाइटंस का माहौल तनावपूर्ण नजर आया। कप्तान शुभमन गिल और कोच आशीष नेहरा पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे, जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने मीडिया का सामना किया। इस दौरान एक सवाल पर फिलिप्स नाराज हो गए और उसे “बेवकूफी भरा सवाल” बता दिया। उन्होंने टीम की खराब फील्डिंग और 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य के दबाव को हार की बड़ी वजह बताया।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL/BCCI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच आशीष नेहरा पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे। उनकी जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को मीडिया के सामने भेजा गया। हालांकि गुजरात अभी भी क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन आरसीबी के खिलाफ मिली इस बड़ी हार का असर टीम के मनोबल पर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

सवाल पर भड़के ग्लेन फिलिप्स
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब फिलिप्स से पूछा गया कि क्या 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय टीम ने किसी पल हार मानने जैसा महसूस किया था, तो वह नाराज हो गए। उन्होंने कहा, 'यह बहुत बेवकूफी भरा सवाल है। कोई भी खिलाड़ी मैदान पर हार मानने नहीं उतरता। हम पेशेवर क्रिकेटर हैं। हम मैदान पर अपना सबकुछ देने गए थे। 250 रन का पीछा करते समय हर चीज सही होना जरूरी होता है और दुर्भाग्य से हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ।' फिलिप्स ने आगे कहा, '250 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय स्कोरबोर्ड का दबाव बहुत ज्यादा होता है। बहुत कम टीमें ऐसा कर पाती हैं। पंजाब किंग्स ने इसे आसान जैसा दिखाया, लेकिन यह उतना आसान नहीं है।'

फिलिप्स और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI/IANS
खेजरोलिया को खिलाने पर भी उठे सवाल
गुजरात ने इस अहम मुकाबले में कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया, जो इस सीजन का उनका सिर्फ दूसरा मैच था। फिलिप्स इस फैसले को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह फैसला कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग में उनके प्रदर्शन को देखकर लिया होगा। वह शानदार गेंदबाज हैं और पहले ओवर में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की। हालांकि दूसरे ओवर में चीजें उनके मुताबिक नहीं रहीं।' खेजरोलिया ने प्लेइंग इलेवन में अर्शद खान की जगह ली थी।
 

खराब फील्डिंग पर जताई निराशा
दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में गिने जाने वाले फिलिप्स ने टीम की फील्डिंग पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबलों में फील्डिंग बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा, 'अगर आप अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करें, लेकिन फील्डिंग खराब हो, तो मैच नहीं जीत सकते। आज रजत पाटीदार ने हमें इसकी बड़ी कीमत चुकाई।' आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। मैच के दौरान उनके दो कैच भी छोड़े गए, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।
 
विज्ञापन

नेहरा और गिल - फोटो : ANI
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद आने पर दिया जवाब
जब फिलिप्स से पूछा गया कि इतनी बड़ी हार के बाद टीम नेतृत्व की बजाय उन्हें मीडिया के सामने क्यों भेजा गया, तो उन्होंने कहा, 'हम सभी टीम का हिस्सा हैं और मीडिया की जिम्मेदारी भी सभी की बराबर होती है। जो खिलाड़ी क्वालिफायर-2 खेलेंगे, उनके लिए जरूरी है कि वे जल्दी से खुद को संभालें और अगले मैच पर ध्यान दें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें