फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद हुई गंभीर की टेस्ट टीम में वापसी, जयंत को भी मिली जगह

Wed, 28 Sep 2016 12:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
विज्ञापन
दिल्ली के बांए हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो गई है। इससे पहले फॉर्म में चल रहे गौतम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था और लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन और रोहित शर्मा को जगह मिल गई। गौतम गंभीर ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किए जाने पर रोष जताया था और ट्वीट किया था कि वह संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन

  I'm disappointed but not defeated; I'm cornered but not a coward. Grit my partner, courage my pride...for, I must fight, I must fight... — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 12, 2016


कानपुर टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान लोकेश के दाएं पैर के घुटने की नस खिंच गई थी, इस कारण वह न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह टीम के 12वें खिलाड़ी शिखर धवन को क्षेत्ररक्षण करना पड़ा।  वह कोलकाता टेस्ट के लिए फिट नहीं थे। इसलिए गौतम गंभीर को टीम में शामिल होने का मौका मिल गया।  टीम मैनेजमेंट लोकेश की फिटनेस पर लगातार नजर हुए थी।  
विज्ञापन



 

कुंबले ने करवाई गंभीर की टीम में वापसी

गौतम गंभीर - फोटो : getty
टीम से जुड़े सुत्रों के अनुसार कोच अनिल कुंबले ने जोरदार फॉर्म में चल रहे गौतम  गंभीर को लोकेश की जगह टीम में शामिल करने को कहा था। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने गौतम को टीम में शामिल करने का निर्णय ले लिया। इसके साथ ही चिकनगुनिया से पीड़ित  ईशांत शर्मा की जगह ऑफ स्पिनर जयंत  टीम में यादव को जगह दी गई है। वह पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए हैं। 

गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के ओवल में मेजबान टीम के खिलाफ खेला था, जहां वह बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे थे और दोनों पारियों में महज 3 रन ही बना सके थे। इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। कोलकाता टेस्ट के लिए गंभीर उपयुक्त खिलाड़ी  थे क्योंकि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले कई सालों से खेल रहे हैं और वह कोलकाता की पिच और कंडीशन्स के अच्छी तरह वाकिफ हैं। दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले गंभीर के पास केवल दो दिन का समय है लेकिन वह जल्दी ही इन परिस्थितियों में ढल जाएंगे। 


 

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की ओर से किया था बेहतरीन प्रदर्शन

गौतम गंभीर - फोटो : Getty
पिछले दिनों गौतम गंभीर ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की अगुवाई करते हुए टीम को खिताब दिलाया था। गंभीर ने इंडिया ब्लू के लिए ओपनिंग करते हुए इंडिया ग्रीन के खिलाफ दोनों पारियों में 90 और 59 रनों की पारी खेली थी। वहीं इंडिया रेड के खिलाफ मैच जो लगातार बारिश से प्रभावित रहा था की पहली पारी में 77 रन बनाए थे।
फाइनल मैच में भी गंभीर ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया रेड टीम के खिलाफ 94 और 36 रनों का योगदान दिया था। उनकी शानदार पारी का कमाल था कि गुलाबी गेंद से खेले गए दिन-रात के इस टूर्नामेंट में गंभीर की टीम चैंपियन बनी थी।

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में काफी सफल रही है। लेकिन गंभीर अपने फॉर्म को लंबे समय के लिए कायम नहीं रख सके और टीम से बाहर होना पड़ा। उन्होंने 56 टेस्ट मैचों में 42.58 की औसत से 4046 रन बनाए हैं, साथ ही उन्होंने भारत के लिए कई शानदार पारियां भी खेली है। लेकिन टीम इंडिया में मुरली विजय और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी के आने के बाद गंभीर के लिए
विज्ञापन

22 वर्षीय जयंत यादव पहली बार टेस्ट टीम में

जयंत यादव - फोटो : espncricinfo
हरियाणा के 22 वर्षीय ऑफ स्पिन गेंजबाज जयंत यादव को भी टीम में जगह मिली है। वह ईशांत शर्मा का स्थान लेंगे। ईशांत को कानपुर टेस्ट से पहले चिकन गुनिया हो गया था। यादव ने पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों से  बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 42 प्रथमश्रेणी मैचों में वह 28 की औसत से 1548 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। 
42 मैचों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 29 की औसत से 117 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें 6 बार पारी में 5 विकेट से ज्यादा विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट लिए हैं।यादव फिलहाल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें