फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनप्रीत सिंह: आईपीएल के बीच एक दुखद घटना! विराट कोहली के साथी खिलाड़ी का निधन; युवराज ने भी दी श्रद्धांजलि

Thu, 07 May 2026 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की अंडर-19 टीम और पंजाब के पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
अमनप्रीत सिंह - फोटो : PCA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया है। उनके निधन से घरेलू क्रिकेट जगत में दुख की लहर है। वह एक मिडियम पेसर थे।  अमनप्रीत ने भारत के कई बड़े क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और उन्हें पंजाब क्रिकेट का समर्पित और विनम्र खिलाड़ी माना जाता था। 
विज्ञापन

कोहली के साथ खेल चुके
अमनप्रीत सिंह ने 2007 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। उन्होंने भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट मैच खेला। लंबे फॉर्मेट में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा का विकेट भी लिया था। हालांकि, वह विराट कोहली की कप्तानी वाली उस भारतीय अंडर-19 टीम में जगह नहीं बना सके, जिसने 2008 में विश्व कप का खिताब जीता था।

अमनप्रीत का करियर
अमनप्रीत ने अपने करियर में पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मैच खेले। वह आईपीएल के पहले संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब का भी हिस्सा रहे थे। खेल से संन्यास के बाद भी वे क्रिकेट से जुड़े रहे और पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया और पंजाब क्रिकेट में उनके लंबे योगदान को याद किया। 

पीसीए ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि अमनप्रीत ने समर्पण और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की थी और उन्होंने भारत अंडर-19, पंजाब टीम और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था। संस्था ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उन्हें शक्ति दे। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
 
विज्ञापन

युवराज ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने पूर्व साथी और मित्र को श्रद्धांजलि दी। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए गिल को शांत और मेहनती क्रिकेटर बताया, जिन्होंने खेल को बहुत प्यार किया। युवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अमनप्रीत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें