क्या पुर्तगाली मूल होने की वजह से लिया यह फैसला?
पुर्तगाल के फुंचाल में जन्मे मोइसेस हेनरिक्स बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उन्होंने कहा दुनिया भर में क्रिकेट के विकास का यह अवसर सिर्फ मेरी पुर्तगाली विरासत से जुड़ा नहीं है, बल्कि इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण खेल के वैश्विक विस्तार का मौका है। उन्होंने आगे कहा अगर हम दुनिया के 10 या 20 और देशों में क्रिकेट की गुणवत्ता और भागीदारी बढ़ा सकें, तो भविष्य में क्रिकेट विश्व कप ऐसा टूर्नामेंट बन सकता है, जिसे पूरी दुनिया देखे, न कि सिर्फ कुछ पश्चिमी देश और उपमहाद्वीप।
क्या आईसीसी के नियमों ने हेनरिक्स के लिए खोला रास्ता?
आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाल की ओर से खेलने के पात्र हो गए हैं। नियमों के अनुसार किसी खिलाड़ी को अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के तीन साल बाद किसी एसोसिएट सदस्य देश की ओर से खेलने की अनुमति मिल सकती है। हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेला था।
क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए रहा है शानदार रिकॉर्ड?
मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में कुल 648 रन बनाए और 17 विकेट भी अपने नाम किए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जो बर्न्स भी इटली की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का फैसला कर चुके हैं।