फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Video: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज के छक्के से फैन घायल, खून से लथपथ हुआ चेहरा; सामने आया वीडियो

Wed, 29 Apr 2026 10:38 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

सार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जब प्रियांश आर्य का जोरदार छक्का स्टैंड में बैठे बुजुर्ग फैन के चेहरे पर जा लगा। फैन खून से लथपथ हो गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन का लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन
फैन हुआ घायल - फोटो : Twitter/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जब प्रियांश आर्य का जोरदार छक्का स्टैंड में बैठे बुजुर्ग फैन के चेहरे पर जा लगा। फैन खून से लथपथ हो गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन का लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन

छक्के से घायल हुआ बुजुर्ग फैन
मुल्लांपुर में खेले गए पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान दूसरी ओवर में यह घटना हुई। नांद्रे बर्गर की गेंद पर प्रियांश आर्य ने लंबा छक्का जड़ा, लेकिन गेंद सीधे स्टैंड में बैठे एक बुजुर्ग दर्शक के चेहरे पर जा लगी। गेंद लगते ही फैन के चेहरे से खून बहने लगा और उसकी शर्ट भी खून से भर गई। आसपास बैठे दर्शक तुरंत मदद के लिए पहुंचे। एक शख्स ने घाव साफ किया और खून रोकने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल फैन को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

प्रियांश ने खेली तेज पारी
इस घटना के बावजूद प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर दिया।
प्रियांश इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और सात मैचों में 283 रन बना चुके हैं।

पंजाब ने बनाया 222 रन का विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने विस्फोटक अंदाज में 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे। प्रभसिमरन सिंह ने भी 44 गेंदों में 59 रन की अहम पारी खेली।

राजस्थान ने किया सफल रन चेज
223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन जोड़े। इसके बाद डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। फरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जबकि दुबे 12 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान ने चार गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

अंक तालिका पर असर
हार के बावजूद पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें