फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को डबल झटका: न्यूजीलैंड से हार के बाद क्यों चला ICC का चाबुक? WTC में 12 अंक काटे; 50% मैच फीस भी गई

Mon, 22 Jun 2026 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

ओवल टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों 253 रन की करारी हार झेलने के बाद इंग्लैंड को ICC से भी बड़ा झटका लगा है। धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण ICC ने इंग्लैंड के 12 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक काट दिए हैं और खिलाड़ियों पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया है। इस सजा के बाद इंग्लैंड का अंक प्रतिशत 34.72 से गिरकर 26.38 रह गया है और टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ECB Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली 253 रन की करारी हार के बाद इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण इंग्लैंड के 12 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक काट दिए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


आईसीसी के इस फैसले ने इंग्लैंड की डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अंक कटने के बाद टीम के कुल अंक घटकर 38 रह गए हैं, जबकि उसका अंक प्रतिशत 34.72 से गिरकर 26.38 हो गया है। इसके बावजूद इंग्लैंड फिलहाल सातवें स्थान पर बना हुआ है।

क्यों मिली सजा?
आईसीसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, समय भत्ते को ध्यान में रखने के बाद इंग्लैंड निर्धारित लक्ष्य से 12 ओवर पीछे पाया गया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से जुड़े मामलों में खिलाड़ियों पर प्रति ओवर पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

चूंकि इंग्लैंड 12 ओवर पीछे था, इसलिए अधिकतम सीमा के अनुसार खिलाड़ियों पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियम 16.11.2 के अनुसार प्रत्येक कम ओवर के लिए एक अंक काटा जाता है। इसी आधार पर इंग्लैंड के 12 डब्ल्यूटीसी अंक घटा दिए गए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका

टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत (%)
ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
द. अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
न्यूजीलैंड 5 3 1 1 40 66.67
बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33
भारत 9 4 4 1 52 48.15
इंग्लैंड 12 4 7 1 38 26.39
पाकिस्तान 4 1 3 0 4 8.33
वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

जो रूट ने स्वीकार की गलती
मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे जो रूट ने आरोप स्वीकार कर लिया। उन्होंने प्रस्तावित सजा को भी मान लिया, जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने यह सजा सुनाई। ऑन-फील्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर रॉड टकर तथा चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने इंग्लैंड पर यह आरोप लगाया था।

मैट हेनरी ने इंग्लैंड को किया धराशायी
इससे पहले न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 253 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीता था, लेकिन दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने जोरदार वापसी की।

463 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम अंतिम दिन 182/5 से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया। हेनरी ने पारी में 6/29 विकेट लिए और मैच में कुल 11/109 विकेट अपने नाम किए। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन है। साथ ही 35 टेस्ट के करियर में यह हेनरी का पहला 10 विकेट वाला मैच भी रहा।

95 साल में सिर्फ सातवीं जीत
न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक भी रही। इंग्लैंड दौरे के 95 साल के इतिहास में यह उसकी सिर्फ सातवीं टेस्ट जीत है। वहीं ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड की यह दूसरी जीत रही। इससे पहले उसने 1999 में यहां जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

निर्णायक टेस्ट में लौटेंगे स्टोक्स

 

  • सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट गुरुवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स टीम में लौट आए हैं और वह फिर कप्तानी संभालेंगे। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है।
  • स्टोक्स को पहले टेस्ट के बाद टीम कर्फ्यू तोड़ने के मामले में बाहर रखा गया था, लेकिन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की जांच के बाद उन्हें और एटकिंसन को क्लीन चिट मिल गई। अब इंग्लैंड के सामने चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने की नहीं, बल्कि डब्ल्यूटीसी में अपनी स्थिति मजबूत करने की भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें