फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 खिलाड़ी: इन सात को पहली बार मौका; 11 ने दो साल के लिए किया अनुबंध

Tue, 13 Oct 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2026-27 सत्र के लिए पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। सूची में 30 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि नौ खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है। सात खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है और कुल 11 खिलाड़ी दो साल के अनुबंध पर हैं। जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे नाम सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2026-27 सत्र के लिए पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई सूची जारी कर दी है। इसमें 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि नौ खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। बोर्ड ने इस बार टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है। टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, एमिलियो गे, मैट फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वहीं, ओली रॉबिन्सन की भी इस सूची में वापसी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सात खिलाड़ियों को पहली बार मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ईसीबी की ओर से जारी सूची में सात खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इनमें टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, एमिलियो गे, मैट फिशर और डैन लॉरेंस शामिल हैं। ये खिलाड़ी पिछले सत्र में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं थे। ओली रॉबिन्सन की भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में वापसी हुई है। उन्हें इससे पहले 2022 और 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। मैट फिशर इससे पहले 2023 में डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट और 2022 में पेस बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके हैं। ईसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के साथ डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट की सूची भी जारी की है। इसमें जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस और मिच स्टेनली शामिल हैं।

जो रूट, हैरी ब्रूक और बटलर जैसे बड़े नाम शामिल
इंग्लैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैकब बेथेल, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और जेमी स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इसके अलावा शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स और जोश टंग जैसे खिलाड़ी भी इस सूची का हिस्सा हैं। ईसीबी की यह व्यवस्था रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल, दोनों प्रारूपों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें अगले सत्र में इंग्लैंड की टीमों के लिए खिलाड़ियों के संभावित योगदान के साथ पिछले एक साल के प्रदर्शन को भी महत्व दिया गया है।

इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले 30 खिलाड़ी

खिलाड़ी

काउंटी टीम

जो रूट*

यॉर्कशायर

हैरी ब्रूक*

यॉर्कशायर

रेहान अहमद

लीस्टरशायर

जोफ्रा आर्चर*

ससेक्स

गस एटकिंसन*

सरे

सन्नी बेकर*

हैम्पशायर

टॉम बैंटन

समरसेट

शोएब बशीर

डर्बीशायर

जैकब बेथेल*

वार्विकशायर

जोस बटलर

लंकाशायर

ब्रायडन कार्स

डरहम

सैम कुक

एसेक्स

जॉर्डन कॉक्स*

एसेक्स

हेनरी क्रोकॉम्ब*

ससेक्स/सरे

सैम करन*

सरे

लियाम डॉसन

हैम्पशायर

बेन डकेट

नॉटिंघमशायर

एमिलियो गे

डरहम

मैथ्यू फिशर

सरे

विल जैक्स*

सरे

डैन लॉरेंस

सरे

साकिब महमूद

लंकाशायर

जेमी ओवरटन

सरे

ओली पोप

सरे

मैथ्यू पॉट्स

डरहम

आदिल राशिद

यॉर्कशायर

ओली रॉबिन्सन

ससेक्स

फिल सॉल्ट

लंकाशायर

जेमी स्मिथ

सरे

जोश टंग*

नॉटिंघमशायर

* (*) वाले खिलाड़ियों का अनुबंध 30 सितंबर 2028 तक यानी दो साल के लिए है।


पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सात खिलाड़ी

खिलाड़ी

काउंटी टीम

टॉम बैंटन

समरसेट

सैम कुक

एसेक्स

जॉर्डन कॉक्स

एसेक्स

हेनरी क्रोकॉम्ब

ससेक्स/सरे

एमिलियो गे

डरहम

मैथ्यू फिशर

सरे

डैन लॉरेंस

सरे

11 खिलाड़ियों को मिला दो साल का अनुबंध
ईसीबी ने इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को दो साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इनमें जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, विल जैक्स और जोश टंग शामिल हैं। सन्नी बेकर को उनके प्रदर्शन के आधार पर एक साल के अनुबंध से दो साल के अनुबंध पर अपग्रेड किया गया है। वहीं, जॉर्डन कॉक्स और हेनरी क्रोकॉम्ब को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है और उनका अनुबंध भी दो साल का है। ईसीबी ने अपने इस कदम के जरिए टीम के उन खिलाड़ियों को भी लंबे समय के लिए भरोसा दिया है, जो आने वाले वर्षों में इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट में छह नए खिलाड़ी
इंग्लैंड ने नौ खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इनमें जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस और मिच स्टेनली शामिल हैं। इनमें से जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव और मैथ्यू रेविस को पहली बार डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मेसन क्रेन को आठ साल से अधिक समय बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ने का मौका मिलने वाला है। 18 साल के थॉमस रेव इस सूची में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वह इस साल आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड की युवा टीम के कप्तान थे। उन्हें डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलना इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम माना जा सकता है।

 

डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट वाले नौ खिलाड़ी

खिलाड़ी

काउंटी टीम

जेम्स कोल्स

ससेक्स

मेसन क्रेन

ग्लैमरगन

जोश हल

लीस्टरशायर

एडी जैक

हैम्पशायर

बेन मैकिनी

डरहम

लियाम पैटरसन-व्हाइट

नॉटिंघमशायर

थॉमस रेव

समरसेट

मैथ्यू रेविस

यॉर्कशायर

मिच स्टेनली

लंकाशायर

कॉन्ट्रैक्ट में कितनी मिलती है सैलरी?
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को उनकी फॉर्मेट और कॉन्ट्रैक्ट कैटेगरी के आधार पर लगभग £2,500,000 (2.5 लाख पाउंड) से £900,000+ (9 लाख पाउंड से अधिक) का सालाना बेस सैलरी मिलता है। भारतीय रकम में यह लगभग ₹2.75 करोड़ से ₹10 करोड़+ (अनुमानित) सालाना होता है। 

ईसीबी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सैलरी स्ट्रक्चर (सालाना सैलरी)

कॉन्ट्रैक्ट का प्रकार अनुमानित पाउंड में अनुमानित भारतीय रुपये में
ऑल-फॉर्मेट / मल्टी-फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) £900,000 ₹11.34 करोड़
टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट (केवल रेड-बॉल क्रिकेट) £650,000 ₹8.19 करोड़
व्हाइट-बॉल कॉन्ट्रैक्ट (वनडे और टी20) £250,000 – £350,000 ₹3.15 करोड़ से ₹4.41 करोड़
इन्क्रीमेंटल / डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट वेरिएबल (कम बेस सैलरी) वेरिएबल

इंटरनेशनल मैच फीस (अतिरिक्त कमाई)
सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सैलरी के अलावा, इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर मैच खेलने के लिए अलग से अपीयरेंस फीस भी मिलती है:

  • टेस्ट मैच: £15,000 (₹18.90 लाख) प्रति मैच
  • वनडे मैच (ODI): £7,500 (₹9.45 लाख) प्रति मैच
  • टी20 मैच (T20I): £3,500 (₹4.41 लाख) प्रति मैच


(नोट: भारतीय रुपये (INR) का यह अनुमान वर्तमान एक्सचेंज रेट 1 GBP ≈ ₹126.02 के आधार पर लगाया गया है।)

विज्ञापन

इंग्लैंड ने भविष्य की तैयारी पर दिया जोर
ईसीबी की नई सूची में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते हुए क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से किसी खिलाड़ी के लिए अलग-अलग प्रारूपों में खेलने की संभावना और पिछले एक साल के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर अनुबंध तय किए हैं। इस बार 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और नौ को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस तरह कुल 39 खिलाड़ी दोनों सूचियों में शामिल हैं। पिछले सत्र में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की संख्या भी 30 थी। नई सूची से संकेत मिलता है कि इंग्लैंड आने वाले सत्र में अपनी टीम की गहराई बढ़ाने के साथ युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करने पर भी ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें