फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को पीछे छोड़ दिनेश कार्तिक ने रच दिया IPL का सबसे बड़ा इतिहास

Sun, 23 Apr 2017 08:11 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात लायंस के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में 100 विकेट हासिल कर आईपीएल 10 में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


विकेटकीपर के रूप में उन्होंने नमन वोहरा को अपना 100वां शिकार बनाया। उन्होंने 144वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। कार्तिक ने तेज गेंदबाज नाथूसिंह की गेंद पर मनन वोहरा (2) का कैच लपकते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने धोनी को इस सूची में पीछे छोड़ दिया है। धोनी 149 मैचों में 94 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं रॉबिन उथप्पा 141 मैचों में 80 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कार्तिक आईपीएल के दसवें संस्करण में गुजरात लायंस के लिए खेल रहे हैं। वह भारत के उच्च कोटि के विकेटकीपर में से एक माने जाते हैं। वह आईपीएल टूर्नामेंट में पहले सीजन से ही जुड़े हुए हैं।

उन्होंने अपना आईपीएल करियर दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुरू किया था। जिसके बाद वह रॉयल चैलेंजर बंगलूरू और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से भी खेल चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल 10 के अबतक खेले गए 6 मैचों में 132 रन बना लिए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें