फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में गुलाबी गेंद से पहला मैच, पहले ही दिन गिर गए 17 विकेट

Wed, 24 Aug 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिलीप ट्रॉफी - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
भारत में पहली बार दुधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के साथ चार दिवसीय मैच की शुरुआत हुई तो पहले ही दिन गेंदबाज हावी रहे और उन्होंने ऐसा कहर बरपाया कि एक दिन में 17 विकेट गिर गए। 
विज्ञापन


दिलीप ट्रॉफी पहली बार डे-नाइट और गुलाबी गेंद से खेली जा रही है। मैच में इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच खेले जा मैच के पहले दिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की एक न चलने दी और 277 रनों के अंदर 17 विकेट झटक लिए। अब देखना होगा कि मैच के दूसरे दिन कौन हावी रहता है। मैच तीसरे दिन के लिए जाता है या दूसरे दिन ही खत्म हो जाएगा।

हालांकि विकेटों के पतझड़ के बीच एक बल्लेबाज ऐसा भी रहा जिसने गुलाबी गेंद के कहर को न सिर्फ झेला बल्कि अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 100 के अंदर सिमटने से बचा लिया।
विज्ञापन


युवराज सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया रेड को ओपनर अभिनव मुकुंद ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। इस तरह से भारत में गुलाबी गेंद से खेलते हुए फिफ्टी ठोंकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हालांकि युवराज सिंह नाकाम रहे। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

गुलाबी गेंद से संदीप सिंह ने लगाया 'चौका'

गुलाबी गेंद
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवराज सिंह के नेतृत्व वाली इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 11 रन पर ही गिर गया। श्रीकर भरत को संदीप शर्मा ने तीन रन पर चलता कर दिया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

दूसरा विकेट 33 रन पर गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान युवराज सिंह का जादू भी नहीं चला और वह 9 गेंदों में महज 4 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ओपनर अभिनव मुकुंद ने इंडिया रेड का एक छोर थामे रखा और उन्होंने 77 रन बनाए।

आठवें विकेट के रूप में जब उनका विकेट गिरा तब टीम का स्कोर 144 रन था। पुछल्ले बल्लेबाज अनुरीत सिंह ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया और 6 चौके और एक छक्के मदद से 21 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके बाद पूरी टीम 48.2 ओवर में मजह 161 रनों पर ढेर हो गई। इंडिया ग्रीन की ओर से संदीप शर्मा ने 4 विकेट हासिल किए, वहीं प्रज्ञान ओझा को 3 और अंकित राजपूत को 2 विकेट हासिल हुए।

इसके बाद सुरेश रैना के नेतृत्व वाली इंडिया ग्रीन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर नाथू सिंह ने रॉबिन उथप्पा को चलता कर दिया। उस वक्त टीम का स्कोर एक रन था। कुछ समय तक पार्थिव पटेल और कप्तान सुरेश रैना ने पारी को संभाला लेकिन 71 रन के स्कोर पर पार्थिव कुलदीप यादव का शिकार बन गए।

इसके बाद सुरेश रैना 87 के स्कोर पर 35 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ग्रीन ने 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए थे। सौरव तिवारी 27 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। इंडिया ग्रीन अभी भी 45 रन पीछे है। इंडिया रेड की ओर से कुलदीप यादव और नाथू सिंह ने 3-3 विकेट लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें