फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे: ट्रेनिंग के दौरान मैट हेनरी से टकराए; कौन बनेगा रिप्लेसमेंट?

Tue, 03 Nov 2026 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

भारत के खिलाफ बुधवार को होने वाले पहले वनडे से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बाहर हो गए हैं। ईडन पार्क में अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकराने के बाद उन्हें कन्कशन हुआ। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र के बाद वह चोट के कारण सीरीज से जुड़ी न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनकी जगह टिम साइफर्ट को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
कॉनवे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को ईडन पार्क में अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टकराने के बाद उन्हें सिर में चोट लगी। जांच में उन्हें कन्कशन (सिर में चोट के कारण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित होना) की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैच लेने की कोशिश में हेनरी से टकराए कॉनवे
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अभ्यास के दौरान कॉनवे और हेनरी कैच लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ ने दोनों का उपचार किया और सिर की चोट से जुड़ी जांच की।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, 'कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल के आपातकालीन विभाग ले जाया गया। जांच में कन्कशन की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कल भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।' बोर्ड ने यह भी बताया कि दोनों खिलाड़ियों की निगरानी जारी रहेगी और भारत के खिलाफ हीरो वीडा वनडे सीरीज में उनकी आगे की उपलब्धता पर नजर रखी जाएगी।

साइफर्ट - फोटो : ANI
चोटिल खिलाड़ियों की सूची में एक और नाम जुड़ा
कॉनवे न्यूजीलैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो चोट के कारण इस पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र भी क्रमश: हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने टिम साइफर्ट को शुरुआत में केवल पहले दो वनडे के लिए टीम में शामिल करने पर विचार किया था, लेकिन सोमवार को उन्हें पूरी सीरीज के लिए टीम में जगह दे दी गई। अब कॉनवे के बाहर होने के बाद उनके खेलने की संभावना बढ़ गई है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैच से पहले कहा, 'मुझे लगता है कि साइफर्ट हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज हैं। अगर डेवोन उपलब्ध नहीं होते हैं तो संभवत: सीधे उनकी जगह साइफर्ट को मौका मिलेगा। यह निराशाजनक है। कॉनवे वनडे क्रिकेट में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। यह उन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो कभी-कभी हो जाती हैं।'
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
टी20 सीरीज जीतकर वनडे में उतरेगी भारतीय टीम
भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया है। अब दोनों टीमें बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले वनडे के साथ 50 ओवरों की सीरीज का आगाज करेंगी। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे प्रारूप में वापसी होगी। शुभमन गिल शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर अंतिम दो मैचों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें