फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेविस हेड को रिलीज करने के पीछे क्या थी वजह?: सनराइजर्स हैदराबाद के कोच विटोरी ने बताई सच्चाई, आभार भी जताया

Wed, 18 Nov 2026 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 से पहले ट्रेविस हेड को रिलीज कर दिया है। पिछले तीन सीजन में टीम के अहम बल्लेबाज रहे हेड के जाने की वजह अब कोच डेनियल वेटोरी ने बताई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नीलामी में फ्रेंचाइजी किस तरह के खिलाड़ियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2027 से पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को रिलीज कर दिया है। पिछले तीन सीजन से टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी रहे हेड अब फ्रेंचाइजी की अगली योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे। उनके जाने के बाद सवाल उठ रहा था कि आखिर हैदराबाद ने अपने इस भरोसेमंद बल्लेबाज को क्यों छोड़ा? अब टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि हेड ने खुद ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देते हुए आगामी आईपीएल सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेविस हेड - फोटो : IPL
हेड की उपलब्धता बनी रिलीज की बड़ी वजह
विटोरी के मुताबिक, इस बार खिलाड़ियों को रिटेन करने के फैसले में मौजूदा साइकिल का आखिरी साल होना अहम रहा। फ्रेंचाइजी अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखना चाहती थी, लेकिन साथ ही टीम की कमियों और खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी विचार कर रही थी।

विटोरी ने 'जियोस्टार' से कहा, ‘रिटेंशन के पीछे इस बार मुख्य फोकस इस बात पर था कि यह मौजूदा साइकिल का आखिरी साल है। हम अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहते थे, क्योंकि हमारा पिछला सीजन अच्छा रहा था। इसके साथ ही हमें पता था कि टीम में कुछ सुधार की जरूरत है और खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी कुछ दिक्कतें थीं।’ उन्होंने कहा कि हेड की उपलब्धता इस फैसले में बड़ा कारक रही। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने आईपीएल 2027 में नहीं खेलने का फैसला किया है, क्योंकि उनके लिए आने वाला साल राष्ट्रीय टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

विटोरी ने कहा, ‘ट्रेविस हेड पिछले तीन वर्षों से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका आने वाला साल बहुत महत्वपूर्ण है और वह उसी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह दुख की बात है कि वह हमारे साथ नहीं होंगे, लेकिन पिछले तीन सीजन में उनके योगदान के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं।’

डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI
हेड की जगह किस खिलाड़ी पर होगी नजर?
हेड के जाने से हैदराबाद की बल्लेबाजी में एक जगह खाली हो गई है। ऐसे में फ्रेंचाइजी आगामी नीलामी में ऐसे बल्लेबाज की तलाश करेगी, जो टीम के मौजूदा संयोजन में फिट बैठ सके। विटोरी ने संकेत दिया कि टीम दूसरी फ्रेंचाइजी की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर भी नजर रखेगी। उन्होंने कहा, ‘हर टीम अपनी कमियों को देखती है और सुधार करने की कोशिश करती है। हो सकता है कि हमें किसी दूसरी टीम से रिलीज किया गया कोई ऐसा खिलाड़ी मिल जाए, जो हमारी टीम और खेलने के तरीके के लिए बिल्कुल सही हो।’
विज्ञापन

डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद में खेलने का फायदा उठा सकते हैं नए खिलाड़ी
विटोरी ने हैदराबाद के घरेलू मैदान की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ बल्लेबाज ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें दूसरी टीमों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली हो, लेकिन वे यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के लिहाज से हैदराबाद में खेलना बहुत अच्छा रहता है। अगर किसी खिलाड़ी को किसी खास मैदान पर सफलता नहीं मिली है, तो वह यहां आकर शानदार प्रदर्शन कर सकता है। हम अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही खिलाड़ियों की तलाश करेंगे।’ विटोरी ने यह भी भरोसा जताया कि SRH के पास पहले से मजबूत टीम और प्लेइंग इलेवन है। फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव करने के बजाय एक-दो ऐसे खिलाड़ियों को जोड़ना चाहेगी, जो टीम की जरूरतों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें