फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli vs Manjrekar: 'दाल-रोटी नहीं चलती...', कोहली के भाई ने संजय मांजरेकर पर क्यों साधा निशाना? जानें मामला

Fri, 09 Jan 2026 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजय मांजरेकर द्वारा कोहली के टेस्ट संन्यास और वनडे खेलने पर टिप्पणी करने के बाद विकास कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में किसी का नाम नहीं था, लेकिन फैंस ने इसे मांजरेकर के बयान से जोड़ दिया। इस बीच कोहली वनडे में शानदार फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कई रिकॉर्ड के करीब हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और संजय मांजरेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं उनके भाई विकास कोहली का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। इस पोस्ट में बिना नाम लिए 'एक्सपर्ट्स' पर निशाना साधा गया है, जिसे फैंस ने संजय मांजरेकर की हालिया टिप्पणी से जोड़कर देखा।
विज्ञापन

मांजरेकर की टिप्पणी और सोशल मीडिया पर विवाद
कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कोहली के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के निर्णय पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कोहली को टेस्ट में आने वाली मुश्किलों को समझकर सुधार करना चाहिए था, न कि फॉर्मेट छोड़ देना चाहिए था। मांजरेकर ने आगे यह भी कहा कि कोहली का वनडे खेलना उन्हें और अधिक निराश करता है, क्योंकि उनके मुताबिक वनडे टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए सबसे आसान फॉर्मेट है। उन्होंने जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन के प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत की है, जबकि कोहली ने टेस्ट से दूरी बना ली। इस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई।

विकास कोहली का तीखा पोस्ट
मांजरेकर के वीडियो के बाद ही विकास कोहली का पोस्ट सामने आया। उन्होंने लिखा, 'लगता है कुछ लोगों की दाल-रोटी विराट कोहली का नाम लिए बिना नहीं चलती।' फैंस ने इस पोस्ट को मांजरेकर की टिप्पणी का जवाब माना, हालांकि विकास ने किसी का नाम नहीं लिया।

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

वनडे में कोहली का शानदार फॉर्म
विराट कोहली हाल के महीनों में शानदार वनडे फॉर्म में रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने दिल्ली के लिए कमाल किया। आंध्र के खिलाफ 131(101) और गुजरात के खिलाफ 77(61) रन उनके ताजा प्रदर्शन हैं। लिमिटेड-ओवर क्रिकेट में उनकी भूख अभी भी वैसी ही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के करीब हैं।

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुमार संगकारा से आगे निकलने से सिर्फ 42 रन दूर हैं। वहीं, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से 94 रन दूर हैं।37 साल की उम्र और टेस्ट-टी20 से संन्यास के बावजूद कोहली अब भी वनडे में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें