फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की छोरी ने ईशांत को किया क्लीन बोल्ड, दिल्ली में हुई सगाई

Tue, 21 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
टेस्ट क्रिकेटर ईशांत शर्मा इसी साल दिसंबर में बनारस की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। ईशांत की रविवार को दिल्ली के एक होटल में प्रतिमा के साथ सगाई हुई। तस्वीरों में देखें इस खूबसूरत जोड़ी की सगाई।
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दी बधाई

2 of 7
इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों के परिवार के लोग और खास दोस्त मौजूद थे। बास्केटबाल में प्रतिमा सिंह की पहचान ‘सिंह सिस्टर्स’ के रूप में हैं। पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। ईशांत और प्रतिमा दोनों पुराने दोस्त हैं।   
विज्ञापन

प्रतिमा की बड़ी बहन हैं बास्केटबाल की कोच

3 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ वाराणसी
सिंह सिस्टर्स का परिवार यहां शिवपुर इलाके में रहता है। प्रतिमा की बड़ी बहन प्रियंका बास्केटबाल की एनआईएस कोच हैं जबकि उनके पति बैंकाक (थाईलैंड) के एक स्कूल में बास्केटबाल कोच हैं। बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की जूनियर बास्केटबाल टीम की कोच हैं  

आकांक्षा राष्ट्रीय टीम की सदस्य

4 of 7
परिवार के सदस्य रहे मौजूद - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ वाराणसी
प्रशांति भारतीय टीम की कप्तान हैं जबकि आकांक्षा राष्ट्रीय टीम की सदस्य हैं। एक भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। पिता गौरी शंकर सिंह बैंक की सेवा से रिटायर हो चुके हैं, जबकि मां उर्मिला गृहिणी हैं।  
विज्ञापन

ईशांत फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं

5 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/ दिल्ली
उधर, दिल्ली के मीडियम पेसर ईशांत फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। नौ जुलाई से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर वह टीम से जुड़ेंगे।  
विज्ञापन

कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में लिया भाग

6 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ वाराणसी
प्रतिमा ने 2006 में सिंगापुर में प्रतिमा सिंह ने खेला अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इसके बाद 2007 में जूनियर टीम की ओर फीबा कप में हिस्सा लेने थाईलैंड गईं और
2010 में गुआंझू एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'आज तो बाल कटवा लेते'

7 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी/ दिल्ली
2010 में स्पोर्ट्सक्रीड़ा नामक वेबसाइट की आनलाइन वोटिंग में चुनी गई देश की दस खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में चुनी गईं। 2011-12 के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेस्ट स्कोरर रहीं। इस दौरान उनके दोस्त ने कुछ ऐसा कमेंट किया।
ईशांत आपका हमारे क्लब में स्वागत है। आप दोनों को नई पारी के लिए बधाई। मगर भाई आज तो बाल कटवा लेते।
-क्रिकेटर रोहित शर्मा का ट्विट
   Published by Sandeep Bhatt
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें