फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड हुआ जिम्बाब्वे का दूसरा शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को आखिरी और दूसरा टी-20 मुकाबला हराने के बाद जिम्बाब्वे टीम ने अपना अगला शिकार न्यूजीलैंड को बनाया। न्यूजीलैंड के बेहद मुश्किल दिए 304 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड को चौंकाने वाली टीम जिम्बाब्वे ने यह कारनामा दूसरी बार दोहराया है। कीवी टीम के 300 से ऊपर के लक्ष्य को हासिल करने में जिम्बाब्वे की टीम को दूसरी बार सफलता मिली है। इससे पहले 2011 में जिम्बाब्वे ने यह उलटफेर किया था।

इसस पहले टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देने वाली मेजबान जिम्बाब्वे के लिए मैच के शुरुआती पल ही अच्छे रहे। वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले मार्टिन गुप्टिल 11 रन बनाकर पहला शिकार हुए। हालांकि उसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (97) ने शानदार पारी खेली। लेकिन नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
विज्ञापन


रॉस टेलर के शानदार शतक और ग्रांट इलियट के 43 रनों के योगदान की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे ने दिखाया अपना दम

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़कर हेमिल्टन मसकदजा ने 84 रन बनाए। क्रेग इरविन के नाबाद 130 रनों ने जिम्बाब्वे को जीत की ओर पहुंचाया।

हालांकि इस बीच कीवी गेंदबाज नॉथन मैककुलम की धारदार गेंदबाजी कुछ देर जिम्बाब्वे के लिए मुश्किल जरुर रही। जिम्‍बाब्वे ने लक्ष्य भेदने में सिर्फ 3 विकेट गंवाए जो मैककुलम की झोली में ही आए। जिम्बाब्वे ने 6 गेंद रहते ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें