ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो 16 अक्तूबर से शुरू होने वाले भारत के पहले दौरे में जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। जिम्बाब्वे ने सितंबर-अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम का ही चयन किया है। उसकी टीम ने वेस्टइंडीज को हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से हराया था।
विज्ञापन
टी20 और वनडे मैचों की होगी सीरीज
भारतीय दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में न्याशा ग्वांजुरा और मिचेल मावुंगा भी शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में मिलकर सात विकेट लिए थे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16, 18 और 20 अक्तूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद 23, 25 और 28 अक्तूबर को बड़ौदा में वनडे मैच होंगे। वनडे मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।