फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIMvsSL: मुश्किल में श्रीलंका, जिम्बाब्वे को मिली 354 रन की बढ़त

Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम जिंबाब्वे - फोटो : icc twitter
विज्ञापन

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं। सीम विलियम्स 47 और डोनाल्ड 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि चौथे दिन बारिश ने मैच में थोड़ा खलल डाला। 

विज्ञापन


इससे पहले मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 293 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 113 रन की बढ़त मिली। इस हिसाब से जिम्बाब्वे की कुल बढ़त अब 354 रन की हो गई है, जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। 

इस तरह दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम स्थिति मजबूत दिख रही है और इस लिहाज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ भी हो सकती है। बता दें कि चौथे दिन का खेल श्रीलंका ने 62/1 से आगे खेलना शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें