जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। प्रिंस 26 और रेगिस 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 293 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 113 रन की बढ़त मिली। इस हिसाब से जिम्बाब्वे की कुल बढ़त अब 175 रन की हो गई है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।
इस तरह दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम स्थिति मजबूत दिख रही है। बता दें कि तीसरे दिन का खेल श्रीलंका ने 122/2 से आगे खेलना शुरू किया था।