फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप: रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से मिली जीत, जोश इंग्लिस का शतक

Sun, 20 Sep 2026 10:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे मैच में हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में जोश इंग्लिस ने शानदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ा।
विज्ञापन
जोश इंग्लिस - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को एक विकेट के अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 59 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 84 रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने आठ विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवरों में जीत हासिल की। बेन करन ने ब्रायन बेनेट के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। करन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद बेनेट भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली। 68 के स्कोर तक जिम्बाब्वे ने ब्रैंडन टेलर (9) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया था। यहां से क्रेग इर्विन ने इनोसेंट काइया के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। इनोसेंट 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जिसके बाद इर्विन ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

इर्विन 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजा ने अर्नेस्ट मासुकु (3) के साथ 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रजा 72 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे। मेहमान टीम से नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा, स्पेंसर जॉनसन और एडम जांपा को 2-2 विकेट हाथ लगे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की खराब रही शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने 25 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए, जिसके बाद एलेक्स कैरी (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जोश ने ओलिवर पीक (19) के साथ छठे विकेट के लिए 27 रन और नाथन एलिस के साथ आठवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस टीम ने 245 के स्कोर पर एडम जांपा (9) के रूप में नौवां विकेट गंवा दिया।

टीम को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी। यहां से स्पेंसर जॉनसन (नाबाद 7) ने नाथन एलिस (नाबाद 36) के साथ अंतिम विकेट के लिए 27 गेंदों में इतने ही रनों की साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ग्रीम क्रेमर और सिकंदर रजा ने 2-2 विकेट चटकाए। 1 विकेट वेस्ली मधेवेरे के हाथ लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें