मैन ऑफ द मैच उस्मान कादिर (4/13) की उम्दा गेंदबाजी से पाकिस्तान ने तीसरे व अंतिम टी-20 में जिंबाब्वे को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने पहले जिंबाब्वे को नौ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को 15.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपना पहला ही टी-20 खेलने वाले अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 41 और खुशदिल शाह ने नाबाद 36 रन बनाए। फखर जमां ने 21 और हैदर अली ने 27 रन का योगदान दिया। इससे पहले जिंबाब्वे की ओर से कप्तान चिभाभा (31) डोनाल्ड त्रिरिपानो (28) और मिल्टन शुंबा व वेलिंगटन (11-11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। वहीं 17 रन अतिरिक्त से मिले।