फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले से आशंकित जिम्बाब्वे ने पाक से मुंह फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बुधवार को हुए आतंकी हमले के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरे को लेकर अनिश्चितता की स्थिति साफ हो गई है। जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान में फिलहाल कोई भी क्रिकेट सीरीज करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इस बात के लिए क्रिकेट जिम्बाब्वे ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। यह पहली बार नहीं है जब जिम्बाब्वे ने पाक में क्रिकेट सीरीज से इंकार किया हो, इससे पहले भी जिम्बाब्वे पाक में क्रिकेट दौरा रद्द कर चुकी है।

वर्ष 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर लाहौर में हुए आतंकी हमले के बाद किसी टेस्ट खेलने वाले देश का यह पहला दौरा होता लेकिन बात नहीं बन पाई। उस वक्त श्रीलंका टीम बस पर हुए हमले में छह सुरक्षाकर्मी, दो नागरिक मारे गए थे जबकि छह श्रीलंकाई खिलाड़ी जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमीज राजा को जिम्बाब्वे पर आया गुस्सा

ऐन वक्त पर जिम्बाब्वे का पाक में क्रिकेट दौरे से कदम पीछे लेने के बाद पूर्व पाक क्रिकेटर रमीज राजा बेहद खफा है। उन्होंने इस मामले में अपनी प्रति‌क्रिया देते हुए कहा है कि बुधवार को जहां आतंकी हमले हुए थे, वह जगह कराची थी, जबकि मैच लाहौर में खेले जाने है।

उन्होंने आगे कहा कि लाहौर में पाक सरकार की ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे को ऐन वक्त पर अपने कदम पीछे नहीं लेने चाहिए थे। हालांकि इसके बाद अभी जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर बेकरार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगातार झटके पर झटके लग रहे है। हालांकि जिम्बाब्वे की ना के बाद अब पाक बोर्ड की नजर भारत की हां पर टिकी है।

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का अपने कदम पीछे लेने का कारण वहां की मीडिया का दबाव है। जिम्बाब्वे ने इसी हफ्ते अपनी 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी लेकिन जिम्बाब्वे मीडिया ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा था टीम को खतरे में नहीं डालना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें