फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 ट्राई सीरीजः जिम्बाब्वे ने दर्ज की टूर्नामेंट की पहली जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Sat, 21 Sep 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैमिल्टन मसाकाद्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा (71) की शानदार अर्धशकीय पारी और क्रिस मपोफु (30/4) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को टी-20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।  जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले पहल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने तीन गेंदें शेष रहते ही 156 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रेंडन टेलर (19) रेगिस चाकाब्वा (39)  और सीन विलियम्स ने इसके बाद नाबाद 21 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लहा गुरबाज (61) और हजरतुल्लाह जजई (31) की सलामी जोड़ी ने अफगानिस्तान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रददर्शन नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस मपोफु ने 30 रन देकर चार विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें