फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में खेलने के लिए जिम्बाब्वे के हर क्रिकेटर को मिले थे 8 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
खबरों के अनुसार पाकिस्तान में क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे के हर खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 8 लाख रुपए से ज्यादा दिए। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे को अपने यहां खेलने बुलाने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


2008 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हमले के बाद से कोई भी देश पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलने का जोखिम नहीं उठा रहा था। ऐसे में मार्च 2009 में जिम्बाब्वे ने पाक दौरे से अपने हाथ वापस खींच लिए थे।

खबरों के अनुसार पहले पीसीबी ने जिम्बाब्वे के प्रत्येक खिलाड़ी को पाक में खेलने के लिए 10 हजार डॉलर (करीब 6 लाख 40 हजार) देने की बात कही थी। लेकिन बात नहीं बनी ऐसे में पाक क्रिकेट बोर्ड की ओर से राशि बढ़ाकर साढ़े 12 हजार डॉलर (करीब 8 लाख 3 हजार रुपए) का ऑफर दिया गया। फिर दोनों पक्षों में बात बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में नहीं पाक दौरे में हुआ जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों को फायदा

पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले भले ही जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के हलक तक सूखे हो लेकिन वहां मैच खेलने से जिम्बाब्वेके क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पीसीबी ने जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों के पाक आने से पहले ही जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को राशि का भुगतान कर चुकी है।

दिलचस्प बात यह है कि जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों के लिए वर्ल्ड कप नहीं पाक दौरा ज्यादा फायदेमंद रहा। क्योंकि टीम को अभी तक वर्ल्ड कप का भुगतान भी नहीं किया गया है। जबकि पाक दौरे का पैसा मिल चुका है।

आश्चर्य की बात यह है कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को हर माह मिलने वाला वेतन मात्र साढ़े 6 हजार डॉलर (करीब 4 लाख 16 हजार रुपए) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें