फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम को मिली पाकिस्तान का दौरा करने की अनुमति

Thu, 24 Sep 2020 09:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम को अपनी सरकार से अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करने की अनुमति मिल गई है, जिसमें वह सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। कोरोना के चलते जिंबाब्वे टीम को सरकार के खेल और मनोरजंन आयोग से अनुमति की जरूरत थी। जिंबाब्वे और पाकिस्तान को अक्तूबर के अंत और नवंबर में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तीनों वनडे मुल्तान में एक ही स्टेडियम में, जबकि तीन टी-20 मैच रावलपिंडी में एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें