फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIM vs WI: शिमरन हेटमायर ने रचा इतिहास, टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

Mon, 23 Feb 2026 08:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े

सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
शिमरन हेटमायर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में शिमरन हेटमायर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

हेटमायर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया। ब्रैंडन किंग के सस्ते में आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हेटमायर ने शुरुआत से ही दमदार शॉट्स लगाए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अब हेटमायर के नाम दर्ज हो गया है।

अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ा
हेटमायर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलते हुए हेटमायर ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। हेटमायर की तूफानी बल्लेबाजी के आगे जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक बेबस नजर आया। इस मुकाबले में वह 34 गेंदों में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किए एक-एक बदलाव
वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। रोस्टन चेज को बाहर करते हुए उनकी जगह पर रोमारियो शेफर्ड को टीम में शामिल किया गया। शेफर्ड बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है। मसाकाद्जा के स्थान पर रिचर्ड नगारवा को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें