फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIM vs SA: जिम्बाब्वे के खिलाफ चमके केशव महाराज, 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बने

Sun, 29 Jun 2025 10:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

सार

केशव महाराज पूर्व ऑफ स्पिनर ह्यूग टेफील्ड के 170 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। 
विज्ञापन
केशव महाराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख स्पिनर बने महाराज
35 वर्षीय महाराज पिछले नौ वर्षों से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और धीरे धीरे टेस्ट प्रारूप में टीम के प्रमुख स्पिनर बन गए हैं। महाराज ने यह उपलब्धि 34वें ओवर में जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन को आउट करके हासिल की जिन्हें काइल वेरेने ने स्टंप किया।

ह्यूग टेफील्ड को पीछे छोड़ा
महाराज पूर्व ऑफ स्पिनर ह्यूग टेफील्ड के 170 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर महाराज के नाम अब 59 टेस्ट मैच में 202 विकेट हैं जिसमें 11 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं। महाराज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 166 मैच में 631 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

मुल्डर ने झटके चार विकेट
दक्षिण अफ्रीका की नौ विकेट पर 418 रन की घोषित पहली पारी के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 251 रन पर आउट हो गई जिसमें महाराज ने 16.4 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट लिए। वियान मुल्डर ने 16 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें