फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के अलविदा होते ही सहवाग, जहीर भी 'आउट'

Fri, 15 Nov 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को बीसीसीआई ने 2013-14 के लिए अपनी केंद्रीय कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर और आलराउंडर युवराज सिंह को ग्रेड ‘ए’ से हटाकर ग्रेड ‘बी’ में डाल दिया गया है। आश्चर्यजनक रूप से सुरेश रैना को ग्रेड ‘ए’ में रखा गया है।

ग्रेड ‘ए’ में रेना के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को रखा गया है। यह अनुबंध एक अक्तूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 तक के लिए हैं।
विज्ञापन


ग्रेड ‘बी’ में रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा तथा ग्रेड ‘सी’ में दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, विनय कुमार, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट और मोहित शर्मा को रखा गया है।
विज्ञापन


इसके तहत ग्रेड ‘ए’ में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़. ग्रेड ‘बी’ के खिलाड़ियों को 50 लाख और ग्रेड ‘सी’ के खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें