फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग के बाद जहीर भी हुए इस खास क्लब में शामिल

Sat, 03 Sep 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : getty
विज्ञापन
पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपना मानद आजीवन सदस्य बनाया है। एमसीसी की मानद सदस्यता पाने वाले जहीर 24 वें भारतीय क्रिकेटर हैं।पिछले महीने नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग को भी एमसीसी ने मानद आजीवन सदस्य बनाया था। पिछले साल सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को भी एमसीसी की सदस्यता दी गई थी। 
विज्ञापन


जहीर ने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेले तथा 32.94 की औसत से 311 विकेट लिए। इसके अलावा जहीर ने 200 एकदिवसीय मैचों में 29.34 की औसत से 282 विकेट लिए। लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर जहीर ने तीन टेस्ट मैच खेले हैं। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए ड्रॉ टेस्ट में 79 रन पर चार विकेट लेने के बावजूद वह बेदह मामूली अंतर से लॉर्डस के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज किए जाने से चूक गए थे। 

लॉर्ड्स के मैदान पर पांच विकेट लेने या शतक बनाने वाले खिलाड़ी का नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज किया जाता है। 
 
विज्ञापन

साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास

जहीर खान - फोटो : getty

जहीर ने क्रिकेट के मक्का (लॉर्डस) में तीन एकदिवसीय मैच भी खेले हैं जिनमें साल 2002 का नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल भी शामिल है। इस मैच में जहीर ने 62 रन देकर तीन विकेट लिए थे। जहीर ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय और प्नथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। पिछले सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स ने जहीर को अपना कप्तान नियुक्त किया था, उनकी कप्तानी में डेयर डेविल्स ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

एमसीसी की आजीवन सदस्यता क्रिकेट और इस खेल से जुड़े कामों में लंबे समय तक योगदान देने वाले व्यक्तियों को दी जाती है, वर्तमान में एमसीसी के कुल 18,000 सदस्यों में से तकरीबन 300 मानद आजीवन सदस्य हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें