पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपना मानद आजीवन सदस्य बनाया है। एमसीसी की मानद सदस्यता पाने वाले जहीर 24 वें भारतीय क्रिकेटर हैं।पिछले महीने नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग को भी एमसीसी ने मानद आजीवन सदस्य बनाया था। पिछले साल सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को भी एमसीसी की सदस्यता दी गई थी।
जहीर ने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 92 टेस्ट मैच खेले तथा 32.94 की औसत से 311 विकेट लिए। इसके अलावा जहीर ने 200 एकदिवसीय मैचों में 29.34 की औसत से 282 विकेट लिए। लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर जहीर ने तीन टेस्ट मैच खेले हैं। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए ड्रॉ टेस्ट में 79 रन पर चार विकेट लेने के बावजूद वह बेदह मामूली अंतर से लॉर्डस के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज किए जाने से चूक गए थे।
लॉर्ड्स के मैदान पर पांच विकेट लेने या शतक बनाने वाले खिलाड़ी का नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज किया जाता है।