युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
चहल ने कहा, वार्न के इस डिलीवरी का वीडियो विशेष रूप से देखता था। उन्होंने जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग बोल्ड किया, हर लेग स्पिनर की ड्रीम डिलीवरी होती है। मुझे लगता है कि मुझे भी एक बार एक बल्लेबाज को इस तरह आउट करना चाहिए। चहल ने बताया कि शेन वॉर्न जैसी बॉल ऑफ दे सेंचुरी फेंकना उनका सपना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे जहां तक याद है कि न्यूजीलैंड दौरे के दौरान मैंने मार्टिन गुप्टिल का विकेट लिया था। मुझे लगता है कि यह मेरी विशेष डिलीवरी थी।