फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: युजवेंद्र चहल ने हासिल की खास उपलब्धि, मैदान पर उतरते ही जड़ा 'शतक'

Fri, 12 Mar 2021 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। पहला टी-20 में उतरने के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैच पूरे हो गए हैं। चहल अपना 46 वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे हैं। इसके अलावा उन्होंने 54 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। चहल ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। बता दें कि चहल किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने में सक्षम हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टी-20 सीरीज का हिस्सा थे और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने दी बधाई
बीसीसीआई ने चहल को उनके 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर बधाई दी है।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें