फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: टी20 सीरीज में इतिहास रच सकते हैं युजवेन्द्र चहल, विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय होंगे

Sun, 06 Aug 2023 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युजवेन्द्र चहल टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह आईपीएल में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चार विकेट लेते ही चहल इतिहास रच देंगे। 
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में 150 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार होने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ 149 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। खास बात यह थी कि चहल ने अपने पूरे चार ओवर भी नहीं किए, लेकिन पावरप्ले में एक ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को आउट कर मैच में भारत की वापसी कराई।
विज्ञापन


युजवेन्द्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी वह इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। चहल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने अब तक 93 विकेट लिए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी चार मैचों में सात विकेट लेकर वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं। चहल पहले भारतीय गेंदबाज होंगे, जो टी20 में 100 विकेट हासिल करेंगे। 

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं चहल
2016 में भारत के लिए पहला टी20 खेलने वाले युजवेन्द्र चहल ने 76 मैच में 93 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर छह विकेट है। वह दो बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। टी20 में चहल का गेंदबाजी औसत 24.40 और इकोनॉमी रेट 8.13 का है। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार 87 मैच में 90 विकेट के साथ दूसरे और रविचंद्रन अश्विन 65 मैच में 72 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह और हार्दिक ने 70 विकेट लिए हैं और लिस्ट में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

 
खिलाड़ी मैच विकेट
युजवेन्द्र चहल 76 93
भुवनेश्वर कुमार 87 90
रविचंद्रन अश्विन 65 72
जसप्रीत बुमराह 60 70
हार्दिक पांड्या 88 70
रवींद्र जडेजा 64 51
कुलदीप यादव 29 47
अर्शदीप सिंह 27 43
अक्षर पटेल 41 37
अशीष नेहरा 27 34
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें