फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: आखिर टी20 से पहले हवा में हुआ मैच, चहल ने टीम इंडिया को बनाया 'विनर'

Tue, 07 Nov 2017 09:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। मगर टीम इंडिया पहले ही बाजी मार चुकी है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को मुकाबला जिता दिया।
विज्ञापन


ये पढ़कर आप हैरान हो गए है न! दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मुकाबला हवा में हुआ और इसमें जीत मेजबान टीम की हुई। ये मुकाबला दोनों टीमों के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और इश सोढ़ी के बीच हुआ। यह मुकाबला क्रिकेट का नहीं बल्कि शतरंज (चेस) का हुआ, जिसमें चहल ने सोढ़ी को मात दी।

When you see a good move, look for a better one. Checkmating @ic3_odi in the air #chess #indvsnz A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on Nov 5, 2017 at 11:08pm PST
विज्ञापन


हुआ यूं कि राजकोट से तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट के समय चहल और सोढ़ी ने चेस खेला। इस पल की फोटो चहल ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की। दोनों के बीच खेले गए मैच में बाजी चहल ने मारी। यह चुनौती यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद सोढ़ी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चहल को चेस खेलने के लिए फिर आमंत्रित किया। सोढ़ी ने लिखा, चहल पाजी आ जाओ, चेस पर आपको इंतजार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सोढ़ी ने हिंदी में ये संदेश लिखा।

Rematch has already happend... fair to say, chess champion for a reason 😂😂 @yuzi_chahal #toogood pic.twitter.com/8cHxbFoXGy— Ish Sodhi (@ish_sodhi) November 5, 2017


No worries, long flight 😂😂 https://t.co/pMe7eUcwgf— Ish Sodhi (@ish_sodhi) November 5, 2017


Ready for round 3 @yuzi_chahal bhai! Jaaldi aajo! #INDvsNZ pic.twitter.com/19hoOxGWpF— Ish Sodhi (@ish_sodhi) November 6, 2017



वैसे आपको कीवी टीम के मौजूदा दौरे पर देखने को मिला होगा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कितने अच्छे संबंध हैं। सोढ़ी-चहल से पहले रॉस टेलर और वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी दोस्ती का प्रचार सोशल मीडिया पर किया था।

आपको बता दें कि चहल क्रिकेट स्टार बनने से पहले अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी रह चुके थे। चहल अंडर-12 वर्ग में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने कोझिकोड में एशियन यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और यूनान में वर्ल्ड यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसी वजह से यह तय था कि इस मैच में किसकी जीत होगी और चहल ने यह मैच जीतकर निर्णायक मैच से पहले भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल और सोढ़ी की चेस खेलते हुए एक फोटो पोस्ट की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें