फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को दी थी अपनी बहन से दूर रहने की धमकी

Mon, 25 Dec 2017 03:40 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
युवराज और रोहित - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा जितना इस वक्त अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर चर्चा में हैं, उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हैं। चर्चा का बाजार मोहाली में खेले गए मैच में रोहित के बैट्स से निकले उनके वन-डे करियर के तीसरे दोहरे शतक के बाद शुरू हुआ है। दरअसल 13 दिसंबर को रोहित की शादी की सालगिरह थी और उसी दिन मैच भी थी।
विज्ञापन


इस मैच के दौरान उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह भी स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही थीं और रोहित के दोहरे शतक लगाने के बाद उनकी आंखें नम हो गई थीं। तब से ही रोहित और ऋतिका की लव स्टोरी की खबरें लगातार मीडिया में आनी शुरू हो गई थी। लेकिन रोहित ने हाल ही एक टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी और खुद के रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। 

इस इंटरव्यू के दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। रोहित बताते हैं कि एक शूट के दौरान वो टीम इंडिया कई  खिलाड़ियों से मिलने गए थे, वहां पर युवराज सिंह और ऋतिका भी मौजूद थे। रोहित ने बताया कि युवराज ने मुझसे बात करने से पहले ही रोक दिया और कहा कि इसकी तरफ देखना भी मत ये मेरी बहन है। इसके बात उन्होंने बताया मैंने पूरे शूट में ऋतिका को गुस्से में ही देखा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ... तो ये है रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाने की वजह!

शूट पूरा होने के बाद डायरेक्टर ने रोहित को बताया कि सर आपका माइक ऑन नहीं था, इसलिए आपको डायलॉग्स फिर से बोलने पड़ेंगे। इसके बाद ऋतिका मेरे पास आती हैं और प्यार से कहती हैं कि कोई भी हेल्प चाहिए हो तो मुझे बताना। 

रोहित ने बताया कि हमारे बीच पहली बातचीत यही थी और इसके बाद हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए और बाद मैं वो मेरी मैनेजर बन गईं और उसके सबकुछ चलता रहा और फिर बाद में हम दोनों ने 13 दिसम्बर 2015 को शादी कर ली।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें