फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार से होगी युवराज की किताब की आनलाइन नीलामी

Fri, 08 Mar 2013 06:03 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के संस्मरण ‘द टेस्ट ऑफ माय लाइफ’ की पहली 20 प्रतियों की ऑनलाइन नीलामी रविवार से शुरू होगी। कलेक्टेबिलिया और रैंडम हाउस ने खेल प्रेमियों को युवराज के हस्ताक्षर वाली उनके संस्मरण की प्रति खरीदने का मौका मुहैया कराया है।
विज्ञापन


इस संस्मरण में युवराज ने 2011 वर्ल्ड कप में मिली खिताबी जीत के बाद कैंसर से संघर्ष के दौरान अनुभवों का वृत्तांत लिखा है। नीलामी में बेसप्राइज 5000 रुपये रखी गई है और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले 20 लोगों को किताब की प्रति मिलेगी। इस पर युवराज के हस्ताक्षर भी होंगे। इसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता युवराज के हाथ से लिखा एक पत्र भी होगा। एक सप्ताह तक चलने वाली नीलामी से मिलने वाली सारी रकम यूवीकैन फाउंडेशन को जाएगी।

युवराज ने कहा, ‘मैंने हमेशा हार मानने की बजाय डटकर संघर्ष करने में भरोसा किया है। उम्मीद है कि यह किताब इस तरह की चुनौतियों को सामना करने वाले हजारों लोगों को प्रेरित करेगी। मैं उन्हें यह भी बताना चाहता हूं कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं है। इस नीलामी से होने वाली सारी रकम यूवीकैन को जाएगी। यह हमारे फाउंडेशन के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में पहला छोटा कदम है।’
विज्ञापन


इस मौके पर कलेक्टेबिलिया की प्रबंध निदेशक अंजना रेड्डी ने कहा, ‘देश में युवाओं के एक पूरी पीढ़ी के लिए युवराज मैदान के भीतर और बाहर कभी हार ना मानने वाले जज्बे का परिचायक हैं। यह संस्मरण उसकी हिम्मत और जुझारूपन की गाथा कहता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें