भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया के विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम के नियमित ओपनर केएल राहुल बुखार की वजह से तथा मुरली विजय चोट की वजह से पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मेहमान टीम का नए स्पोंसर ओप्पो की जर्सी के साथ फोटोशूट हुआ। इस फोटोशूट में कुछ ऐसा घटा, जो जब सामने आया तो लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन, रोहित शर्मा, उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा ने नई जर्सी के साथ फोटोशूट कराया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इन चारों खिलाड़ियों की नई जर्सी के साथ फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की।
'Kit'ting up ahead of the Test series #TeamIndia 📷✨ pic.twitter.com/6lgJ6aJr3F
— BCCI (@BCCI) July 25, 2017
युवराज ने ऐसे की खिंचाई तो 'गब्बर' ने भी दिया करारा जवाब
धवन की स्लीपर्स
- फोटो : twitter
इस फोटो में दिख रहा है कि शिखर धवन ने चप्पलों (स्लीपर्स) में ही सफेद जर्सी के साथ फोटोशूट कराया। बस फिर क्या था, टीम इंडिया के सबसे मस्तमौला क्रिकेटर माने जाने वाले युवराज सिंह को मौका मिल गया। उन्होंने ट्विटर पर धवन का मजाक बनाने में जरा भी देरी नहीं की। वैसे युवराज और धवन के बीच ये मजेदार बातचीत पंजाबी में हुई थी। युवी ने ट्वीट किया, 'जाट जी जूते तो पहन लो।'
Jatt ji jutey ta pahlo 🤣 @SDhawan25
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) July 25, 2017
धवन ने जैसे ही युवराज का ट्वीट देखा तो रिप्लाई करने में बिलकुल भी देरी नहीं की। भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से साथ खेलने वाले धवन ने जवाब में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इतनी लम्बाई तक फोटो खींच लिया जाएगा। धवन ने रिप्लाई किया, 'एलओएल पता नहीं था कि पूरा फोटो ले लेंगे। खैर कोई बात नहीं, चप्पल भी तो पूरी ही है।'
Lol pata nahi c ki pic poori paa den gey.. koi nahi chappal naal vi tor poori hai😜😜👍 @YUVSTRONG12
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 25, 2017
युवराज सिंह और शिखर धवन में काफी अच्छी दोस्ती है। युवराज ने आईपीएल के दौरान भी धवन के साथ एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया था। बता दें कि भारत ने 2015 में श्रीलंका का आखिरी बार दौरा किया था, जहां उसने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी। अब एक बार फिर टीम टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी।