सिक्सर किंग के नाम से मशहूर बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ-ना-कुछ पोस्ट करते रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने एक ऐसे वीडियो को पोस्ट किया जिसको देखकर आप हैरान तो होंगे ही, साथ ही साथ आपको ताज्जुब भी होगा कि ये कैसे हुआ। आइये बताते हैं कि आखिर वो कौन सा वीडियो है, जिसको युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
खूब वाइरल हो रहा यह वीडियो
युवराज सिंह
- फोटो : facebook
दरअसल, काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज ने जो अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, उसमें दिखाया गया है कि बॉलर बॉलिंग करते हुए आता है और बल्लेबाज से दूर बॉल फेंक देता है। बॉल सीधे विकेटकीपर के हाथ में जाती है। बॉल और बल्ला के बीच कोई संपर्क नहीं होता। जिसके बाद बॉलर फिर से जाने लगता है बॉलिंग करने लेकिन बल्लेबाज बिना गेंद के संपर्क में आए भी अंपायर द्वारा आउट दे दिया जाता है। बल्लेबाज भी बिना किसी संकोच के पैवेलियन लौट जाता है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
🤔🤔🤔
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on Nov 12, 2017 at 7:11am PST
2007 में खेला गया था यह मैच
वायरल वीडियों फोटो
- फोटो : instagram
बता दें कि यह मैच 2007 में केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में सरे और ब्रेडफोर्ड लीड्स यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया था। इस वीडियो में आउट होते हुए नजर आने वाले बल्लेबाज थॉमस मेरिलट हैं। उन्हें मोहम्मद अकरम की गेंद पर आउट दिया गया। इस निर्णय को लेकर क्रिकेट फैंस यह सोचकर हैरान हो जाते है कि किस नियम के तहत बल्लेबाज को आउट दिया गया। हालांकि वर्षों बाद यह वीडियो फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, लेकिन फैंस अभी भी उस बल्लेबाज के आउट होने के तरीके को लेकर संशय में है।
इन्होंने कहा उस समय ऐसा ही नियम था
मोहनदास मेनन
- फोटो : twitter
अंपायर के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। इस बीच क्रिकेट सांख्यिकीविद मोहनदास मेनन ने बताया कि 2007 में खेला गया यह चैरिटी मैच था। इसमें यह नियम था कि यदि कोई बल्लेबाज एक ओवर में दो ऐसी गेंदों को छोड़ता है, जिन्हें खेला जा सकता था तो अंपायर उसे आउट दे सकता है। अंपायर ने इसी नियम के तहत इस बल्लेबाज को आउट करार दिया और अब क्रिकेट फैंस इस फैसले को लेकर परेशान हो रहे हैं।
फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं युवी
युवराज सिंह
बता दें कि युवराज काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। प्रैक्टिस कर वो टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बार युवराज ने जो वीडियो पोस्ट किया है उससे वो काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे मैच जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला था।