फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: युवराज सिंह हुए भावुक, बोले- 'मेरी वो उम्र आ गई जहां मैं पूरे साल नहीं खेल सकता'

Sun, 17 Nov 2019 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ महीने पहले अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम से बाहर कर दिया है। भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वन-डे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास के बाद ग्लोबल टी-20 में अपना बल्ला चमकाना चाहते हैं। हालांकि, फिलहाल वो अबू धाबी में चल रहे टी-10 लीग खेल रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Social media
2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने शनिवार को एक अंग्रेजी समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैं अपने करियर इस फेज का आनंद उठा रहा हूं। मैंने कनाडा में खेलकर खूब आनंद उठाया। दुर्भाग्यवश मैं सीपीएल नहीं खेल सका क्योंकि उसका समय ही ऐसा था, लेकिन साल भर में दो या तीन लीग खेलना मेरे लिए सही है। अब मेरी रिटायर होने के बाद की जिन्दगी है। मैं उन सभी चीजो पर काम कर रहा हूं, जिसमें मुझे संन्यास के बाद काम करना था। जब भी मैं क्रिकेट को मिस करता हूं तो ये दो या तीन टूनामेंट हैं यहां आकर खेल लेता हूं।'


 
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'अब मेरी वो उम्र आ गई है जहां पर मैं पूरे साल नहीं खेल सकता हूं। मैं अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। अब अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं क्योंकि पिछले 17 साल बहुत उतार चढ़ाव भरे रहे हैं मेरे लिए। इसलिए अब थोड़ा आराम करना चाहता हूं।
 

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उन्होंने टी-10 लीग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट में मैं नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए छह से आठ गेंद लेता था लेकिन यहां पर आपको वो समय नहीं मिलता है। यदि आपने तीन या चार गेंद डॉट खेली तो आपको बड़ा शॉट खेलना ही पड़ेगा। एक बल्लेबाज के रूप में आप हमेशा दवाब में रहते हो। अलग-अलग फॉर्मेट का अपना अलग महत्व होता है।  इस फॉर्मेट के लिए आपको पहली गेंद से आक्रामक होना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 'द हंड्रेड' के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, 100 गेंद का प्रारूप भी टी-20 जैसी क्रांति ला सकता है। बता दें कि 'द हंड्रेड' 2020 में शुरू हो रहा है और इंग्लैंड में पारंपरिक काउंटी क्रिकेट से हटकर इस नये टूर्नामेंट को शुरू किया जाएगा। इसमें टीमें 100 गेंद तक बल्लेबाजी करेंगी जिसमें 10 गेंद के बाद छोर बदले जायेंगे जबकि प्रत्येक गेंदबाज लगातार पांच या 10 गेंद फेंक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yuvraj singh
बता दें कि 2020 आईपीएल के शुरू होने फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रीटेन और रिलीज खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 12 खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर कर दिया। इनमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें