फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'सिक्सर किंग' ने दिखाई दरियादिली, 11 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के पिता को दी खास सलाह

Mon, 14 May 2018 02:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
yuvraj singh
विज्ञापन

टीम इंडिया के सिक्सर किंग्स के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। वह एक समय में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों मे शुमार थे, लेकिन लंबे समय से उनका बल्ला खामोश चल रहा है। यहीं वजह है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें सबसे कम प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल के 11वें सीजन में भी वो अपने क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन के अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में केवल 64 रन ही बना पाए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि युवराज टीम इंडिया के उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड में जीत हासिल की थी। मगर इस सबसे इतर युवराज सिंह एक अच्छे इंसान हैं। वह 'यू केन विन' नाम से एक संस्था चलाते हैं, जो कैंसर पीड़ितों को मदद करती है। हाल ही में युवराज ने आईपीएल मैच के दौरान एक 11 साल के यंग फैंन रॉकी से मिले, जो कैंसर से पीड़ित हैं।उन्होंने रॉकी के साथ काफी देर तक बातचीत की।

बता दें कि रॉकी युवराज का बड़ा फैन है। रॉकी और युवराज सिंह के बात के दौरान का फोटो किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट करते हुए लिखा, '11 साल के कैंसर पीड़ित रॉकी अपने आइडियल सुवराज सिंह से मिले और उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया।' इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने भी ट्वीट करके रॉकी को जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवराज सिंह
इस पोस्ट पर अक फैंस ने कहा, 'इसलिए वह (युवराज) मेरे जिंदगी के हीरो हैं।'
 


एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओगे रॉकी। तुम्हारे लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हूं।'
 


एक ने लिखा, 'इसी कारण से वह एक लिजेंड हैं।'
 


एक यूजर ने लिखा, 'भगवान इस छोटे बच्चे को जल्दी से जल्दी ठीक कर दें। यही प्रार्थना है।
 


वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'इस लड़के को कुछ नहीं होगा। भगवान का आशीर्वाद है।'
 
मालूम हो कि युवराज सिंह खुद भी कैंसर के शिकार रह चुके हैं। इसलिए वह चीजों के अच्छी तरह से समझते होंगे। शायद इसी वजह से वह इस वीडियो में रॉकी के पिता को कुछ खास सलाह दे रहे हैं।

देखें वीडियोः-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें