फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार युवराज सिंह का फूटा गुस्सा, बताया किस तरह संन्यास के लिए किया गया था मजबूर

Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह - फोटो : सोसल मीडिया
संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने पहली बार अपने करियर और टीम से बाहर किए जाने को लेकर बयान दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की माने तो 2017 में यो-यो टेस्ट पास करने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद 10 जून 2019 को युवी ने संन्यास की घोषणा की थी। आइए आगे जानते हैं वर्ल्ड कप 2011 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट युवराज ने बीसीसीआई पर कौन-कौन से आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 5
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 जून 2017 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवी ने कहा कि, ’मुझे कभी नहीं बताया गया कि टीम से बाहर कर दिया जाएगा। तरीका गलत था। यह किसी भी खिलाड़ी को दुखी कर सकता है, मैं भी दुखी हुआ, जो खिलाड़ी 15-17 साल क्रिकेट खेला है, उसे आपको बैठ कर बताना चाहिए। सहवाग और जहीर खान को भी नहीं बताया गया था। भारतीय क्रिकेट में ऐसा ही होता है।’
विज्ञापन

3 of 5
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई

युवराज ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि 8-9 मैचों में से 2 में 'मैन ऑफ द मैच' रहने के बाद मुझे ड्रॉप कर दिया जाएगा। मैं चोटिल हो गया और मुझे बताया गया श्रीलंका सीरीज के लिए तैयार रहें। फिर अचानक यो-यो टेस्ट की तस्वीर सामने आ गई। मेरे चयन में यह यू-टर्न था। 36 साल की उम्र में अचानक मुझे वापस जाना पड़ा और यो-यो टेस्ट की तैयारी करनी पड़ी, इसके बाद भी जब मैंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया तो, बताया गया कि मुझे घरेलू क्रिकेट खेलना है।'

4 of 5
युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज ने कहा कि उन्हें (टीम प्रबंधन) ऐसा लगा था कि मैं अपनी उम्र के कारण यो-यो टेस्ट क्लियर नहीं कर पाऊंगा और इसके बाद मुझे निकालने में उन्हें आसानी होगी... हां, आप कह सकते हैं कि यह एक बहाना था। भारत के लिए 304 वनडे में 8701 और 58 टी-20 में 1177 रन बनाने वाले युवराज सिंह सफेद बॉल क्रिकेट में भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
उन्होंने अपने करियर के इतर टीम इंडिया के भविष्य पर भी बात की। युवराज की माने तो रोहित शर्मा को टेस्ट में बतौर ओपनर बहुत पहले ही मौका दे देना चाहिए था। युवराज ने कहा, 'रोहित शर्मा को टेस्ट में बहुत देरी से ओपनिंग में मौका मिला। टेस्ट मैचों में बहुत पहले ही रोहित से ओपनिंग करवानी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें