फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ले से नहीं पर गेंदबाजी में चला टीम इंडिया का यह 'शेर'

Mon, 14 Oct 2013 04:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ महीने बाद टीम इंडिया में लौटे युवराज सिंह एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने राजकोट में टी-20 के बाद पुणे में हुए पहले वनडे मैच में भी कंगारुओं की नाक में दम किए रखा। हालांकि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 72 रनों से हरा दिया है।

वह इस मैच में बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन गेंदबाजी में दो विकेट लिए और 34 रन ही दिए। साथ ही एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया। (देखें-पहले वनडे मैच की तस्वीरें)
विज्ञापन


सात मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र ट्वंटी-20 मुकाबले में लाजवाब बल्लेबाजी की थी और युवराज सिंह के दम पर भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता भी था।

टी-20 में भारत की जीत के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस बात के लिए आलोचना की गई थी जब कंगारू बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे तो गेंदबाजी में विराट कोहली का इस्तेमाल किया पर युवराज को मौका नहीं दिया गया।
वॉटसन को भी किया आउट
ऐसे में पुणे में रविवार को खेले गए दिन-रात के मैच में जब भारतीय गेंदबाज एक बार फिर रन खर्च कर रहे थे तब भारतीय कप्तान ने युवराज सिंह को गेंद सौंपी और उन्होंने धोनी को निराश भी नहीं किया।
विज्ञापन


युवराज ने दो खतरनाक बल्लेबाजों ऐरोन फिंच और शेन वॉटसन को पवेलियन की राह दिखाई।

युवराज सिंह ने फिंच को उस समय आउट किया जब वह 72 रनों पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने शेन वॉटसन को महज दो रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया।

शानदार रन आउट
हालांकि वह इस मैच में बल्लेबाजी में नाकाम रहे और सात गेंदों में सात रन ही बना पाए। इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का लगाया।

गेंदबाजी के अलावा युवराज सिंह कंगारू बल्लेबाज एडम वोग्स (7) को सीधा थ्रो कर रन आउट भी किया।

टीम इंडिया भले ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है लेकिन जिस अंदाज में युवराज सिंह खेल रहे हैं उससे लगता है कि टीम अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से बदला ले लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें